मंगलवार, 17 नवंबर 2026 10:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,084 व्यूज

Ramayana की सीता ने अगली फिल्म के लिए कटवाए बाल, मां ने देखते ही काट दिया वीडियो कॉल; पूछा

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:06 AM IST
Ramayana की सीता ने अगली फिल्म के लिए कटवाए बाल, मां ने देखते ही काट दिया वीडियो कॉल; पूछा

साई पल्लवी ने अपनी आगामी फिल्म 'ओम' में आईपीएस अधिकारी के किरदार के लिए अपने बाल कटवाए, जिससे उनके परिवार वाले हैरान रह गए। साई पल्लवी ने 'ओम' फिल्म के लिए बाल कटवाए IPS अधिकारी के किरदार के लिए बदला अपना लुक बाल कटवाने पर परिवार का कैसा था रिएक्शन? एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की आने वाली फिल्म ओम (OM) में अपने किरदार के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने कड़ी मेहनत की है। एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया। उनके इस फैसले ने उनके परिवार वालों को भी हैरान कर दिया।

हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि अपने किरदार में ढलने के लिए उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस बदलाव को देखकर उनके माता-पिता का रिएक्शन कैसा था। बता दें कि एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ओम में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ ममूटी और धनुष भी होंगे।

फिल्म के लिए बाल कटवाने के बाद साई पल्लवी की मां का कैसा रिएक्शन था इस बारे में एक्ट्रेस ने बात की। म 'बिहाइंडवुड्स' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि अगर उनके किरदार की मांग नहीं होती, तो वह कभी अपने बाल नहीं कटवातीं। उन्होंने कहा,'मैंने सिर्फ अपने किरदार के लिए बाल कटवाए।

वरना मैं ऐसा फैसला कभी नहीं लेती। ' अभिनेत्री ने अपने माता-पिता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया,'बाल कटवाने के बाद मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया।

मुझे देखते ही उन्होंने कॉल काट दिया। फिर मैंने अपने पिता को कॉल किया। उन्होंने हैरानी से पूछा, 'पल्लवी, यह विग है, है ना?

' जब मैंने उन्हें सच बताया, तो उन्होंने बात मान ली और मेरी मां को भी समझा दिया। ' उन्होंने आगे कहा कि वह अपने इस फैसले पर कायम रहीं, क्योंकि यह नया लुक उनके किरदार पर बिल्कुल सही बैठता था। निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा,'इस खास किरदार के लिए, यह लुक चुनना बिल्कुल सही फैसला था।

फिल्म में हम हीरो के किरदार के हिसाब से कई चीजें करते हैं और इसी तरह साई पल्लवी ने भी इस रोल के लिए अपने बाल कटवाकर एक तरह का त्याग किया है। कहानी के प्रति उनके लगाव ने ही इस बदलाव को मुमकिन बनाया। ' राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसमें ममूटी तथा श्रीलीला भी नजर आएंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Akshay Kumar-Vidya Balan की कॉमेडी फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, जानिए कब आएगी अनीस बज्मी की फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादी के 10 साल बाद इस स्टार कपल के घर फिर गूंजेगी किलकारी? 41 की उम्र में पत्नी के साथ किया ये ऐलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग,गीले कपड़े। मातृभूमि के लिए सलमान खान ने पार की सारी हदें; डायरेक्टर का खुलासा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हमले के बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, 17 साल पुराने गाने के रीमिक्स में आएंगे नजर; टीजर में दिखाए सिक्स पैक एब्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 मिनट में लिखा गया था साउथ का पहला ग्लोबल चार्टबस्टर, Dhanush के गाने को आखिर क्यों मिला 'सूप सॉन्ग' का टैग?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल