Kangana Ranaut At Amit Tuli Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने स्टाइल और अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दोस्त की शादी में पहुंचीं कंगना ने अपने पारंपरिक लुक से सबका ध्यान खींच लिया। लहंगे में सजी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शादी समारोह से सामने आए वीडियो में उनका दुल्हन-दूल्हे के प्रति प्यार और अपनापन भी देखने को मिला। कौन हैं अमित तुली और क्या करते हैं? अमित तुली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लेखक, प्रोड्यूसर और मार्केटर हैं।
उनका स्टूडियो 'स्टूडियो उन्नीस एंटरटेनमेंट' कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा रहा है। इसके अलावा उनकी टीम 'हनुमान अंश' के प्रचार और मार्केटिंग का काम भी कर चुकी है। अमित ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म '31 अक्टूबर' की कहानी भी लिखी थी।
A post shared by Kangana Ranaut 🌼💫 (@kanganaranaut__fanpage) अमित तुली ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गरिमा कौल के साथ शादी की है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी समारोह में कंगना ने दोनों को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) A post shared by Rajesh Kumar (@shivammehandi30) अमित तुली और गरिमा कौल की शादी में कंगना रनौत की मौजूदगी खास रही। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद उनका लुक और दूल्हा-दुल्हन के साथ उनकी मस्ती चर्चा में है।
हालांकि, शादी में शामिल अन्य फिल्मी सितारों की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। A post shared by Tasveerien (@tasveerien_26) वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। अब वह हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' में दिखाई देने वाली हैं।
इसके अलावा 'तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन' के सीक्वल को लेकर भी उनके नाम की चर्चा है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं