गुरुवार, 26 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,643 व्यूज

5 मिनट में शूट हुआ था Ranveer Singh का ये गाना, शादी-पार्टियों की है शान; 'राम लखन' से है गहरा कनेक्शन

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 03:47 PM IST
5 मिनट में शूट हुआ था Ranveer Singh का ये गाना, शादी-पार्टियों की है शान; 'राम लखन' से है गहरा कनेक्शन

ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का लोकप्रिय गाना सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था। यह गाना फोन पर रिकॉर्ड किया गया था। गाने में 'राम लखन' फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी शामिल है एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड में किसी भी फिल्म के एक सामान्य गाने को शूट करने में आमतौर पर 3 से 4 दिन का समय लगता है। हालांकि अगर ज्यादा बड़ा गाना या सेट नहीं है तो इसे 1 से 2 दिन में भी पूरा कर लिया जाता है। लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपसे कहें कि जोया अख्तर की फिल्म का ये खास गाना सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था और इसमें 100 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स और प्रोडक्शन क्रू मेंबर्स थे जिन्हें साथ में मैनेज करना था?

हम बात कर रहे हैं दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do) के गाने 'गल्लां गूड़ियां' (Gallan Goodiyaan) की जो अपनी बेहतरीन एनर्जी और पार्टी स्टाइल थीम की वजह से आज भी शादी और पार्टियों की शान बना हुआ है। इस गाने को सिर्फ एक कट में शूट किया गया था। इस गाने की एक और मजेदार बात ये है कि इसे फोन पर रिकॉर्ड किया था।

शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी में से एहसान नूरानी को इसका आइडिया आया और वो इसे भूल न जाएं इसके लिए उन्होंने तुरंत इसे फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। इस गाने को सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, मनीष जे. टीपू और यशिता शर्मा ने गाया है।

रिकॉर्डिंग के दौरान संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय को गाने के बीच में आने वाली लाइन 'हेलो, हेलो डोंट माइंड मेरा यह कहना। ' के लिए एक महिला की आवाज की जरूरत थी। तब स्टूडियो में मौजूद यशिता शर्मा की मां ने यह लाइन रिकॉर्ड की थी।

गाने का साल 1989 में आई अनिल कपूर की फिल्म राम लखन से भी गहरा कनेक्शन है। दरअसल गाने के बीच में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने एक साथ मिलकर राम लखन का मशहूर सिग्नेचर स्टेप वन टू का फोर करते हुए नजर आते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की टीम से मिले गृह मंत्री Amit Shah, फिल्म की सफलता पर दी Ranbir-Sai को बधाई; इस कारण नहीं पहुंचे यश

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का हुआ पैचअप? एक्ट्रेस की बर्थडे पोस्ट के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुसलमान एक्टर ने की हाफिज सईद की तारीफ, बोला- 'वो बेहद शरीफ', अब मचा बुरी तरह बवाल, जाने पूरा मामला

मनोरंजन • Surat

पति की बाहों में रोमांटिक हुई 44 साल की भोजपुरी हसीना,रिवीलिंग कपड़ों में दिखाया हुस्न का कोना कोना

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अल्लू अर्जुन की Raaka में हुई 90s के इस दिग्गज बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूबते करियर को मिला साउथ का सहारा!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मेहंदी की रस्म पर बना Karisma का गीत, शादी में गाकर खूब छेड़ती हैं मौसी; Alka Yagnik की आवाज में है चार्टबस्टर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल