लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे गोविंदा को अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत एटली की साइंस फिक्शन फिल्म 'राका' में एक बड़ा मौका मिला है। अल्लू अर्जुन की राका में बॉलीवुड एक्टर की एंट्री अल्लू अर्जुन की राका में दिग्गज एक्टर की एंट्री यह गोविंदा का साउथ सिनेमा में पहला डेब्यू होगा।
राका में दीपिका पादुकोण और कई बड़े सितारे भी हैं एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे गोविंदा के करियर में फाइनली उम्मीद की एक किरण जागती नजर आ रही है। खबर है कि एक्टर के हाथ एक बड़े बैनर की साउथ फिल्म लगी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर बहुत जल्द एटली की साइंस फिक्शन फिल्म राका (Raaka) में नजर आएंगे। इसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगे। सियासेट डेली राका गोविंदा का पहला साउथ डेब्यू होगी।
राका का निर्देशन एटली कर रहे हैं जिसके जरिए अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। राका को इंडियन सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। वहीं गोविंदा का नाम जुड़ने के साथ ही फैंस को मन में इसको लेकर दिलचस्पी और अधिक बढ़ गई है।
गोविंदा इसमें क्या रोल निभा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अभी मेकर्स की तरफ से भी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। वहीं फिल्म के अन्य सितारों की बात करें तो राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सर्भ के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी इसमें अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।
शुरुआत में #AA22xA6 वर्किंग टाइटल के तहत घोषित की गई इस फिल्म को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'राका' (Raaka) नाम दिया है। साथ ही, उन्होंने अल्लू अर्जुन का एक दमदार फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें वे आंखों में गहरा काजल लगाए और पंजों के साथ नजर आ रहे हैं। सितंबर 2026 में, 'राका' की टीम ने रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों का मोशन-कैप्चर करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
इस दौरान, एक सीक्वेंस के लिए एक साथ 37 कलाकारों का मोशन-कैप्चर किया गया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं