गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,982 व्यूज

खत्म हुआ Bhediya 2 का इंतजार! वरुण धवन की हॉरर-कॉमेडी के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने दी गुड न्यूज

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:08 PM IST
खत्म हुआ Bhediya 2 का इंतजार! वरुण धवन की हॉरर-कॉमेडी के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने दी गुड न्यूज

अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया 2 को लेकर मेकर्स की तरफ लेटेस्ट अपडेट साझा किया गया है। वरुण धवन की अगली फिल्म भेड़िया 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स) मेकर्स ने वरुण धवन की मूवी पर दिया अपडेट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें भेड़िया का नाम जरूर शामिल होता है।

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म भेड़िया के सीक्वल का एलान तीन साल पहले हुआ था, लेकिन अभी तक भेड़िया 2 की रिलीज का कोई अता-पता नहीं है। लेकिन फिलहाल मेकर्स की तरफ से भेड़िया 2 (Bhediya 2) को लेकर कुछ ऐसा अपडेट शेयर किया है, जिसके बारे में जानकार फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है।

आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं 25 नवंबर 2022 को निर्देशक अमर कौशिक और निर्मात दिनेश विजान के नेतृत्व में फिल्म भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया।

बुधवार को भेड़िया की रिलीज को 4 साल का सफर पूरा हुआ है। इस खास मौके पर डायरेक्टर अमर कौशिक के भेड़िया 2 को लेकर एक स्पेशल वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक भेड़िया घर में कैद दिख रहा है और थोड़े देर बाद वह अपने विकराल रूप में आ जाता है।

अमर कौशिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं हैं कि उनके लेखन में कितना समय लग रहा है, क्या करे। लेकिन हम जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल। इस तरह से अमर कौशिक ने ये साफ किया है कि फिलहाल वरुण धवन स्टारर भेड़िया 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद ही इस हॉरर कॉमेडी के सीक्वल की रिलीज का आधिकारिक एलान किया जाएगा।

आपको बता दें कि साल 2023 में जियो हॉटस्टार के एक इवेंट के दौरान भेड़िया 2 की अनाउंसमेंट हुई थी। वरुण धवन के भेड़िया किरदार की झलक मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की कई मूवीज में नजर आ चुकी है, जिनमें मुंज्या, स्त्री 2 और थामा के नाम शामिल हैं। इन मूवीज की वजह से भी भेड़िया 2 को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुसलमान एक्टर ने की हाफिज सईद की तारीफ, बोला- 'वो बेहद शरीफ', अब मचा बुरी तरह बवाल, जाने पूरा मामला

मनोरंजन • Surat

पति की बाहों में रोमांटिक हुई 44 साल की भोजपुरी हसीना,रिवीलिंग कपड़ों में दिखाया हुस्न का कोना कोना

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अल्लू अर्जुन की Raaka में हुई 90s के इस दिग्गज बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूबते करियर को मिला साउथ का सहारा!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मेहंदी की रस्म पर बना Karisma का गीत, शादी में गाकर खूब छेड़ती हैं मौसी; Alka Yagnik की आवाज में है चार्टबस्टर

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार की मां की मौत के मामले में डॉक्टर को 2 साल की जेल, अस्पताल में हुई थी दर्दनाक मौत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने लावणी सीखने में की खूब मेहनत, बोलीं- 'मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान। '

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल