Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: पाकिस्तान की चर्चित सीरीज 'जो बचे हैं समेट लो' इन दिनों भारत में विवादों की वजह बनी हुई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इस सीरीज को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसी बीच इसके एक्टर हमजा अली अब्बासी का कई साल पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
दरअसल, हमजा ने कभी मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की तारीफ करते हुए उसे बेहद शरीफ और शालीन इंसान बताया था। हाफिज सईद के साथ तस्वीर भी की थी शेयर हमजा अली अब्बासी ने साल 2017 में हाफिज सईद के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि हाफिज उन अच्छे और शालीन लोगों में शामिल हैं, जिनसे वह मिले हैं।
एक्टर ने उन्हें धार्मिक सहिष्णुता और इंसानियत को बढ़ावा देने वाला व्यक्ति भी बताया था। उनके इस बयान को लेकर उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था। अब एक बार फिर हमजा का यह पुराना बयान चर्चा में है।
दरअसल, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी सीरीज को भारत में स्ट्रीम करने पर आपत्ति जताई है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेटफ्लिक्स पर इस शो की स्ट्रीमिंग रोकने की मांग की है। A post shared by Govinda Mishra (@govinda.
mishraa) संगठन का कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों से जुड़े कंटेंट को भारत में जगह नहीं मिलनी चाहिए। AICWA ने नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी है कि अगर सीरीज को भारत में रिलीज किया गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन और बहिष्कार किया जाएगा। 'जो बचे हैं समेट लो' पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के मशहूर उपन्यास पर आधारित रोमांटिक ड्रामा सीरीज है।
इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी और हानिया आमिर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, भारत में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं