Monalisa Vacation Romance: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाईलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं। वेकेशन की तस्वीरों में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं मोनालिसा मोनालिसा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशन पर दोनों अपनी छुट्टियों का पूरा मजा ले रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें भी साझा की हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) वेकेशन के दौरान मोनालिसा का फैशन सेंस भी चर्चा में है। कहीं वह शॉर्ट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं, तो कहीं डीप नेकलाइन वाली ड्रेस में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं। खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक को और खास बना रहे हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) इस वेकेशन की सबसे खास बात मोनालिसा और विक्रांत की रोमांटिक केमिस्ट्री है। बीच पर दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते और कैमरे के सामने खूबसूरत पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं