गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन Surat 8,760 व्यूज

इस्माइल दरबार की मां की मौत के मामले में डॉक्टर को 2 साल की जेल, अस्पताल में हुई थी दर्दनाक मौत

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:23 PM IST
इस्माइल दरबार की मां की मौत के मामले में डॉक्टर को 2 साल की जेल, अस्पताल में हुई थी दर्दनाक मौत

Ismail Darbar Mother Death Case: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में करीब 17 साल बाद न्याय मिला है। गुजरात के सूरत की एक अदालत ने इलाज में लापरवाही के दोषी डॉक्टर को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। साल 2009 में हुई इस घटना के बाद से परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा था।

क्या था पूरा मामला? 11 फरवरी 2009 को इस्माइल दरबार की 70 वर्षीय मां जैतूनबीबी का इलाज के दौरान निधन हो गया था। परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

शिकायत के मुताबिक, दर्द से राहत देने के लिए उनकी पीठ पर गर्म पानी की थैली रखी गई थी, लेकिन उसे समय पर नहीं हटाया गया, जिससे उनकी पीठ बुरी तरह झुलस गई। सूरत के न्यायिक मजिस्ट्रेट पी. सुराणा ने डॉक्टर परेश भजियावाला को आईपीसी की धारा 338 के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल और 1,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

हालांकि, डॉक्टर को फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने के लिए जमानत दे दी गई है। परिवार की शिकायत , जैतूनबीबी की बेटी सहेदा ने गर्म पानी की थैली के तापमान पर आपत्ति जताई थी और जलने से बचाने के लिए नीचे नैपकिन रखने को कहा था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि गर्म सिकाई पूरी रात उनकी पीठ पर लगी रही, जिससे गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद वह कोमा में चली गईं और करीब डेढ़ महीने आईसीयू में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टर के अलावा नर्स चंचूबेन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान नर्स के फरार होने की जानकारी अभियोजन पक्ष ने दी।

17 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत के फैसले से परिवार को राहत मिली है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुसलमान एक्टर ने की हाफिज सईद की तारीफ, बोला- 'वो बेहद शरीफ', अब मचा बुरी तरह बवाल, जाने पूरा मामला

मनोरंजन • Surat

पति की बाहों में रोमांटिक हुई 44 साल की भोजपुरी हसीना,रिवीलिंग कपड़ों में दिखाया हुस्न का कोना कोना

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अल्लू अर्जुन की Raaka में हुई 90s के इस दिग्गज बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूबते करियर को मिला साउथ का सहारा!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मेहंदी की रस्म पर बना Karisma का गीत, शादी में गाकर खूब छेड़ती हैं मौसी; Alka Yagnik की आवाज में है चार्टबस्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने लावणी सीखने में की खूब मेहनत, बोलीं- 'मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

खत्म हुआ Bhediya 2 का इंतजार! वरुण धवन की हॉरर-कॉमेडी के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने दी गुड न्यूज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल