श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद जल्द ही दर्शकों के बीच फिल्म ईठा के साथ लौट रही हैं। हाल ही में श्रद्धा ने बताया कि अगर वह लावणी ने सीखती तो मराठी इंडस्ट्री का कितना बड़ा नुकसान होता। श्रद्धा कपूर ने ईठा के लिए सीखी लावणी/ फोटो- यूट्यूब श्रद्धा ने लावणी सीखने के लिए की जी-तोड़ मेहन नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में डाली जान क्यों कहा-मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान होता?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर फैंस की बॉलीवुड में फेवरेट 'स्त्री' हैं। उनकी लास्ट फिल्म की सफलता के बाद फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के स्क्रीन पर आने का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे।
अब वह जल्द ही ईठा (Eetha) में नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर बनकर स्क्रीन पर आएंगी। हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने बताया कि जब उन्होंने ये रोल खुद के लिए चुना तो उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर डांस फॉर्म लावणी भी सीखा।
क्यों इस रोल में ढलने के लिए उन्होंने लावणी सीखने में अपनी पूरी जान झोकी, इसके बारे में भी अभिनेत्री ने बताया। ईठा ने लिए इस कारण लावणी सीखने में दिया समय 2024 में फिल्म स्त्री-2 (Stree 2) प्रदर्शित होने के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अगली फिल्म ईठा साइन करने के लिए करीब साल भर इंतजार किया।
फिर ईठा में उन्होंने ऐसा काम किया कि उसे देखकर उनके परिवार वाले भी उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। फिल्म में लावणी नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही श्रद्धा बताती हैं, ‘लावणी में सीखने के लिए बहुत कुछ है। यह बहुत कठिन है।
" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लावणी सिर्फ एक डांस फार्म नहीं है, बल्कि इसमें आपको भावनाएं भी दिखानी होती हैं। तमाशा कलाकारों के बहुत संघर्ष होते हैं, जिसके बारे में हमें नहीं पता होता है। बाहर से सब चकाचौंध दिखता है, पर पर्दे के पीछे जो संघर्ष होता है, वह आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।
मैं आधी मराठी हूं (श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर मराठी हैं), इसलिए यह रोल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मुझे लगा कि अगर मैं यह नहीं करती, तो मराठी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान होता। " श्रद्धा कपूर ने कहा, "मेरे परिवार को भी मुझ पर गर्व है कि मैं ईठा कर रही हूं।
" वहीं चार दिसंबर को ही प्रदर्शित हो रही सलमान खान अभिनीत फिल्म मातृभूमि : मे वार रेस्ट इन पीस से टिकट खिड़की पर टकराव को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर कहते हैं कि हमें अपनी फिल्म पर इतना यकीन है कि वह दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि नया कीर्तिमान बन सकता है।
आपको बता दें कि ईठा पहले सिनेमाघरों में अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के बज के कारण मूवी को मेकर्स ने पोस्टपोन किया है। ईठा के ट्रेलर का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है, लेकिन क्या मूवी भी मातृभूमि को पीछे छोड़कर कमाल कर पाएगी या नहीं। ये देखने के लिए दर्शकों को 4 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं