मेहंदी की रस्म शुरू होते ही पिछले 25 सालों से वेडिंग में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक गीत खूब बजाया जाता है। अल्का याग्निक के सुरो से सजे गीत पर मौसी-नानी दुल्हन को छेड़ती हैं। मेहंदी की रस्म पर खूब बजता है करिश्मा का ये गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम मेहंदी के फंक्शन की रौनक बढ़ाता है ये गाना अल्का याग्निक की आवाज में शादियों में खूब बजता है गीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
शादियों की रौनक बढ़ाने और मेहंदी की रस्म को यादगार बनाने में 90 के दशक के वेडिंग सॉन्ग्स का बड़ा हाथ है। शादियों और प्री-वेडिंग फंक्शन्स में बजने वाले इन्हीं सदाबहार गीतों में से एक करिश्मा कपूर का गाना भी है, जिसमें उनके साथ फरीदा जलाल भी नजर आई थीं। अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की आवाज में गाया करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की फ्लॉप फिल्म का ये मेहंदी गीत आज भी गांव और देसी शादियों में खूब बजाया जाता है, जिसे गाकर मौसी-नानी सब दुल्हन को बहुत छेड़ती हैं।
कौन सा है वह गाना, जो इस वेडिंग सीजन में आप भी बजाकर बढ़ा सकती हैं मेहंदी की फंक्शन की रौनक, चलिए बताते हैं। करिश्मा कपूर और फरीदा जलाल पर फिल्माए गए जिस क्लासिक गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2001 में रिलीज हुई मूवी 'जुबैदा' का है। गाने के लिरिक्स हैं 'मेहंदी है रचने वाली।
हाथों में गहरी लाली' (Mehendi Hai Rachnewali Song)। करिश्मा की मेहंदी फंक्शन में फिल्माए गए चार्टबस्टर गाने को जहां अल्का याग्निक (Alka Yagnik Songs) ने जहां अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं इस गीत का कंपोजिशन दिग्गज संगीतकार ए. आर.
रहमान ने किया। गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे। फिल्म जुबैदा में ये कल्ट क्लासिक गीत कश्मकश में फंसीं करिश्मा की सिचुएशन पर फिल्माया गया था, लेकिन असल जिंदगी में मेहंदी के फंक्शन में सॉन्ग बजाते हुए मौसी अपनी भांजी को उनकी वेडिंग में बहुत छेड़ती हैं।
श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी रियाज मसूद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां जुबैदा को जानने और समझने की खोज पर आधारित है। मूवी में करिश्मा कपूर ने जुबैदा का किरदार अदा किया था। ये कहानी राइटर खालिद मोहम्मद ने अपनी मां जुबैदा बेगम की जिंदगी से इंस्पायर होकर लिखी थी।
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'जुबैदा' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। मूवी का बजट 5 करोड़ के आसपास था, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने नेट कलेक्शन 3. 48 करोड़ तक का किया था।
मूवी में करिश्मा के अलावा रेखा, मनोज बाजपेयी, राहुल सिंह, परजान दस्तूर जैसे सितारे नजर आए थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं