वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरों के बीच, ओरी ने तारा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का हुआ पैचअप ओरी ने तारा के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया जाह्नवी कपूर ने वीर को कॉन्सर्ट में न जाने की सलाह दी एंटरटेंनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के ब्रेकअप की खबर लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। कपल ने साल 2025 में डेट करना शुरू किया था और इसी साल दिसंबर में दोनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में नजर आए। इसके बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।
दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर कंफर्म नहीं की थी लेकिन इसके बाद से ये साथ में कभी दिखाई नहीं दिए जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि वाकई में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के फैंस के लिए गुड न्यूज है। इन अफवाहों के बीच, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने अभिनेत्री तारा के साथ मिलकर उनके घर पर हुए एक प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया।
इसमें वीर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पोस्ट के नीचे केक और व्हाइट हार्ट वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया, जिससे उनके बीच फिर से सब कुछ ठीक होने की अटकलें तेज हो गईं हैं। A post shared by Orhan Awatramani (@orry) वीर के इस कमेंट के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या एक्स-कपल ने अपने रिलेशनशिप को दूसरा चांस देने का निर्णय किया है।
कई यूजर्स हार्ट वाला इमोजी बनाकर दोनों से फिर से पैचअप करने की बात कहने लगे। हालांकि, न तो तारा और न ही वीर ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही इस बात की पुष्टि की है कि वे फिर से साथ आ गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में, जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में नजर आई थीं।
रैपिड-फायर राउंड के दौरान, करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि वह वीर को डेटिंग के बारे में क्या सलाह देंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'उसे कभी किसी कॉन्सर्ट में मत ले जाना। ' जाह्नवी वीर के भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जाह्नवी के जवाब ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कुछ लोगों ने इसे एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा। हालांकि, इस कथित ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं