गुरुवार, 26 नवंबर 2026 07:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,368 व्यूज

Ranveer Singh को इस एक्टर ने 24 बार मारा था थप्पड़, सूज गए थे 'धुरंधर' के गाल; डायरेक्टर को नहीं पड़ा फर्क

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 04:39 PM IST
Ranveer Singh को इस एक्टर ने 24 बार मारा था थप्पड़, सूज गए थे 'धुरंधर' के गाल; डायरेक्टर को नहीं पड़ा फर्क

क्या आपको पता है कि फिल्म के सेट पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 24 बार थप्पड़ मारा गया था। एक्टर इस घटना के बाद कांपने लगे थे। रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम डायरेक्टर के सामने एक्टर ने मारे थे थप्पड़ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के 'धुरंधर' रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सेट पर एक-दो बार नहीं बल्कि 24 बार थप्पड़ मारा गया था। सामने बैठे डायरेक्टर को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा था कि एक्टर के साथ क्या हो रहा था।

उन्हें तकलीफ हो रही थी या नहीं। इस बात का खुलासा उस शख्स ने किया है कि जिसने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को थप्पड़ मारा था। यह एक्टर हैं रजा मुराद (Raza Murad)।

एक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्हें रणवीर को 24 बार थप्पड़ मारना पड़ा था। रजा मुराद और रणवीर सिंह ने साथ में संजय लीला भंसाली निर्देशित पद्मावत (Padmaavat) में काम किया था। फिल्म में एक सीन था जिसमें रजा को रणवीर को थप्पड़ मारना था।

रजा ने एक बार मारा, दो बार मारा, तीन बार मारा। लेकिन संजय लीला भंसाली को वो शॉट पसंद नहीं आया। इस बारे में एक हालिया यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में एक्टर ने बताया बार-बार हो रहा था।

इसके लिए 24 रीटेक लेने पड़े क्योंकि संजय को एक जोरदार थप्पड़ चाहिए था, जो उन्हें मिल नहीं पा रहा था। संजय को इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि रणवीर को कैसा लग रहा होगा। वे बस मुझसे कहते जा रहे थे, 'रजा, मारो।

एक और मारो'। आखिर में रणवीर का गाल सूज गया था। रणवीर ने बताया कि वह पूरी तरह हिल गए थे और बस अपनी इच्छाशक्ति के सहारे खड़े थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में बात की थी। रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए रजा मुराद ने कहा, "वह बहुत ही फुर्तीले और विनम्र हैं। वह अपने काम पर पूरा ध्यान देते हैं।

शूटिंग के दौरान वह किसी से बात नहीं करते। वह पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे रहते हैं। बिल्कुल पिंजरे में बंद शेर की तरह रणवीर उसी तरह घूमते रहते हैं, किसी से बात नहीं करते और पूरी तरह से उसी स्थिति में रहते हैं।

" एक्टर ने आगे कहा, "इसके अलावा जब रणवीर कोई शॉट दे रहे होते हैं, तो वह अपनी नजरों के सामने मौजूद हर व्यक्ति को वहां से हटा देते हैं। वह एक बेहद प्रतिभाशाली, ईमानदार और सहज अभिनेता हैं। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की टीम से मिले गृह मंत्री Amit Shah, फिल्म की सफलता पर दी Ranbir-Sai को बधाई; इस कारण नहीं पहुंचे यश

मनोरंजन • अखिल भारतीय

5 मिनट में शूट हुआ था Ranveer Singh का ये गाना, शादी-पार्टियों की है शान; 'राम लखन' से है गहरा कनेक्शन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का हुआ पैचअप? एक्ट्रेस की बर्थडे पोस्ट के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुसलमान एक्टर ने की हाफिज सईद की तारीफ, बोला- 'वो बेहद शरीफ', अब मचा बुरी तरह बवाल, जाने पूरा मामला

मनोरंजन • Surat

पति की बाहों में रोमांटिक हुई 44 साल की भोजपुरी हसीना,रिवीलिंग कपड़ों में दिखाया हुस्न का कोना कोना

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अल्लू अर्जुन की Raaka में हुई 90s के इस दिग्गज बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूबते करियर को मिला साउथ का सहारा!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल