Time100 Next India की लिस्ट जारी हो गई है जिसमें शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। टाइम100 नेक्स्ट इंडिया में बॉलीवुड सितारों का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम पहले टाइम100 नेक्स्ट इंडिया की लिस्ट जारी टाइम100 नेक्स्ट इंडिया की कवर स्टार हैं आलिया लिस्ट में बॉलीवुड के कई स्टार्स का नाम हुआ शामिल डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
टाइम मैगजीन के पहले टाइम100 नेक्स्ट इंडिया (Time100 Next India) की लिस्ट में आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा है जिनमें से एक शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भी हैं। फेमस ग्लोबल मैगजीन टाइम की पहली टाइम100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट में बिजनेस, एंटरटेनमेंट, साइंस, सोशल सेक्टर और स्पोर्ट्स में देश का भविष्य गढ़ने वाली उभरती प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।
मैगजीन ने इस लिस्ट का अनावरण किया है। टाइम100 नेक्स्ट इंडिया की लिस्ट में बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) और तेजा रियो (Teja Rio) को जगह मिली है। आलिया भट्ट को इसके एक कवर पर जगह मिली है।
वह मैगजीन की कवर स्टार थीं, जबकि आर्यन खान, पायल कपाड़िया और फिल्म अंग के लिए चर्चित तेजा रियो दूसरे कवर पर नजर आए। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना भी अलग कवर पर शामिल हैं। संगीत जगत से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को भी इस सूची में जगह मिली है।
मनोरंजन क्षेत्र से जितेंद्र कुमार, सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu), अली फजल, साई पल्लवी (Sai Pallavi), ईशान खट्टर, नयनतारा, विक्की कौशल और वेदांग रैना सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्मकार पा रंजीत और अनुपर्णा राय के नाम भी सूची में हैं। आलिया हाल ही में फिल्म अल्फा (Alpha) में नजर आई थीं।
वहीं, आर्यन खान ने 2025 में नेटफ्लिक्स सीरीज द बैड्स आफ बालीवुड से निर्देशन की शुरुआत की थी। पायल कपाड़िया की फिल्म आल वी इमेजिन ऐज लाइट ने 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल का ग्रां प्री पुरस्कार जीता था। तेजा रियो की फिल्म अंग ने 2026 के टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्लेटफॉर्म पुरस्कार हासिल किया।
इस सूची के शुभारंभ के अवसर पर 12 दिसंबर को मुंबई में टाइम100 नेक्स्ट इंडिया समारोह आयोजित किया जाएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं