शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 17,432 व्यूज

गादी आइसेनकोट के इजरायल के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना, नेतन्याहू रोटेशन सरकार चलाने पर सहमत

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 10:33 PM IST
गादी आइसेनकोट के इजरायल के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना, नेतन्याहू रोटेशन सरकार चलाने पर सहमत

इजरायल में नई सरकार के गठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट के प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट के प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना (फोटो-रॉयटर्स) गादी आइसेनकोट के इजरायल के अगले पीएम बनने की संभावना।

नेतन्याहू रोटेशन सरकार के लिए आइसेनकोट को पहला मौका देंगे। आइसेनकोट ने लिकुड पार्टी पर समझौते में मतभेद का आरोप लगाया। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

इजरायल में नई सरकार के गठन के लिए गतिविधियां तेज हैं, जो तस्वीर बन रही है उसमें याशर पार्टी के नेता और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बलवती हो रही है। सूत्रों कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आइसेनकोट के साथ मिलकर रोटेशन वाली सरकार चलाने के लिए तैयार हैं।

इसके लिए वह आइसेनकोट को पहले मौका देने के लिए तैयार हो गए हैं। इजरायली मीडिया एजेंसी कान आइसेनकोट के पास इस आशय का अनाधिकारिक संदेश भेज दिया गया है। इस बीच आइसेनकोट ने आठ दिन में नई सरकार के गठन का विश्वास जताया है।

इजरायल की संवैधानिक व्यवस्था छह दिसंबर तक वहां पर नई सरकार का गठन होना है। इजरायल में आइसेनकोट का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। वह नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गठबंधन के सहयोग से प्रधानमंत्री बन सकते हैं और अरब पार्टियों के सहयोग से भी सत्ता का शीर्ष पद संभाल सकते हैं।

इजरायली न्यूज चैनल 13 नेतन्याहू किसी भी सूरत में सत्ता से दूर होना नहीं चाहते हैं। इसलिए उन्होंने रोटेशन पर सरकार चलाने और पहले खुद प्रधानमंत्री बनने का दावा छोड़ने का फैसला किया है। अब वह पहले आइसेनकोट को प्रधानमंत्री पद देने के लिए तैयार हो गए हैं और एक निश्चित समय के बाद खुद सत्ता संभालेंगे।

अरब पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने से हिचक रहे आइसेनकोट दो हफ्ते से यही चाह रहे थे और अब उनकी यह मांग पूरी होती लग रही है। एएनआइ ने भी इस संभावना की पुष्टि की है। आइएएनएस मनोनीत प्रधानमंत्री आइसेनकोट ने छह दिसंबर से पहले सरकार बनाने का भरोसा दिया है।

लेकिन यह नहीं बताया कि वह किन दलों के समर्थन से सरकार बनाएंगे। लेकिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह समझौते के लिए कोई तार्किक मसौदा पेश नहीं कर रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'मन का न हो तो और भी अच्छा। ', भारत-US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल को याद आई हरिवंश राय बच्चन की कविता

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

मुंबई हमले की 18वीं बरसी। देश-विदेश के नेताओं ने 26/11 के शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में मतभेद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल