आईपीएल में अपनी टीमों के लिए रणनीति बनाने और मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले सितारे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत के चर्चित चेहरों की शादी की खबरों ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की चर्चाओं के बीच एक बड़े आईपीएल स्टार की शादी की चर्चा भी है, जो इसी साल होनी है।
यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं। वह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ 4 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी लखनऊ के रमाडा होटल में होगी।
प्रिया के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने विवाह की तारीख की पुष्टि की है। दोनों परिवारों की सहमति से शादी का कार्यक्रम तय किया गया है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी।
इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कई खास मेहमान शामिल हुए थे। पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में वाराणसी में होनी थी, लेकिन क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब दिसंबर 2026 में दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं।
रिंकू की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं। वह उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
उनके पिता तूफानी सरोज भी राजनीति में बड़ा नाम हैं और फिलहाल केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों की शादी नवंबर में ग्रीस में हो सकती है।
खबरों काव्या और अनिरुद्ध की शादी 11 नवंबर को हो सकती है। रिसेप्शन का निमंत्रण पीएम मोदी को भी दिया गया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं