जेनसन हुआंग से पहले भी दुनिया की कई नामी कंपनियों में ऐसे बूमरैंग CEO देखने को मिले हैं, जिनकी वापसी ने कंपनियों की किस्मत बदल दी। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे एडवांस एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया में जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी का एलान हुआ।
अपने इस्तीफे के कुछ ही दिनों में हुआंग का दोबारा सीईओ पद पर लौटना कॉर्पोरेट जगत के बड़े घटनाक्रमों में से एक बन गया है। इस वापसी के साथ ही जेनसन हुआंग कॉर्पोरेट जगत के उन चुनिंदा दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें बिजनेस की भाषा में 'बूमरैंग CEO' कहा जाता है, यानी वे लीडर जो एक बार कंपनी छोड़ने के बाद दोबारा कमान संभालने लौटते हैं।
अमेरिकी कॉर्पोरेट इतिहास में संकट के समय संस्थापकों या पूर्व प्रमुखों को वापस बुलाने की परंपरा रही है। बोर्डरूम के विवादों से लेकर गंभीर आरोपों तक, कई हाई-प्रोफाइल दिग्गजों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे रहे जो दोबारा शीर्ष पर लौट सके। आइए नजर डालते हैं कॉर्पोरेट इतिहास के ऐसे ही चर्चित 'बूमरैंग CEO' पर यह सिलिकॉन वैली के सबसे नाटकीय घटनाक्रमों में से एक था।
नवंबर 2023 में ओपन एआई के बोर्ड द्वारा अचानक हटाए जाने के महज चार दिन बाद सैम ऑल्टमैन की सीईओ के रूप में वापसी हुई। उनकी यह वापसी तब संभव हुई जब कंपनी के लगभग सभी कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे दी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने ऑल्टमैन को अपनी नई एआई रिसर्च टीम का नेतृत्व करने का प्रस्ताव दे दिया।
सिलिकॉन वैली के सबसे मशहूर संस्थापक स्टीव जॉब्स ने 1985 में तत्कालीन सीईओ जॉन स्कली के साथ मतभेदों के चलते एप्पल छोड़ दिया था। जब कंपनी डूबने की कगार पर थी, तब 1997 में वे फिर से CEO बनकर लौटे। जॉब्स 2.
0 के इस सुनहरे दौर में उन्होंने कंप्यूटर को डिजिटल हब के रूप में स्थापित किया और आईपॉड, आईफोन जैसे प्रोडक्ट लॉन्च कर एप्पल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया। रॉबर्ट इगर 2005 में पहली बार इस दिग्गज एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ बने और 2020 में पद छोड़ दिया। लेकिन 2022 में जब डिज्नी की स्ट्रीमिंग यूनिट को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा, तो कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी को संकट से उबारने के लिए उनसे दोबारा कमान संभालने का आग्रह किया।
1980 के दशक में डेल इंक की स्थापना करने वाले माइकल डेल 2004 तक सीईओ रहे और फिर चेयरमैन बन गए। कंपनी की गिरती साख को बचाने के लिए वे 2007 में फिर से CEO के रूप में लौटे। उन्होंने न केवल कंपनी को संभाला, बल्कि EMC के साथ ऐतिहासिक विलय का नेतृत्व कर 'डेल टेक्नोलॉजीज' का गठन किया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं