दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक बाजार चांदनी चौक की तस्वीर बदलने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम (IVPN) की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में रफ्तार लाने का आदेश दिया। इस मुहिम का मकसद इस पुराने बाजार की ऐतिहासिक पहचान बचाए रखते हुए ट्रैफिक जाम कम करना, अतिक्रमण हटाना, साफ-सफाई सुधारना और लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाना है।
के मुताबिक, इस बैठक में चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, स्थानीय पार्षद सुमन गुप्ता और कई विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ट्रैफिक मैनेजमेंट,अवैध गाड़ियों, सफाई व्यवस्था, पब्लिक टॉयलेट और सड़कों व फुटपाथ की हालत पर विस्तार से चर्चा हुई।
महिलाओं के लिए ज्यादा टॉयलेट और QR Code से शिकायत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को बाजार में महिलाओं के लिए टॉयलेट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही व्यापारियों और खरीदारी करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड (QR Code) आधारित शिकायत प्रणाली शुरू करने को कहा गया है।
इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करा सकेगा। फिलहाल बाजार में दिनभर सफाई बनाए रखने के लिए तीन शिफ्टों में 120 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सीएम ने मौजूद सुविधाओं का जायजा लेते हुए इलाके के चारों पब्लिक टॉयलेट को पूरी तरह नया रूप देने और वहां नई फिटिंग्स लगाने का आदेश दिया।
इसके अलावा टूटे हुए फर्श और टाइल्स की मरम्मत या उन्हें बदलने का काम भी किया जाएगा। दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट अतिक्रमण और अवैध बसों पर सख्त एक्शन ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनने वाले अतिक्रमण पर अब सीधा प्रहार होगा।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली पुलिस, एमसीडी (MCD) और पीडब्ल्यूडी (PWD) को मिलकर सड़कों और फुटपाथ से कब्जा हटाने को कहा है, ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो। उन्होंने चांदनी चौक में रिक्शों की संख्या सीमित करने और बिना अनुमति चलने वाली गाड़ियों की एंट्री रोकने के निर्देश भी दिए।
कश्मीरी गेट आईएसबीटी (ISBT) फ्लाईओवर के पास बसों से लगने वाले जाम पर चिंता जताते हुए सीएम ने परिवहन विभाग से बुराड़ी आईएसबीटी को जल्द शुरू करने को कहा है। तब तक बसों के लिए टर्मिनल की तय सरफेस पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चलने वाली अवैध बसों पर भारी जुर्माना लगाने और सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है।
दिल्ली को मिलीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, 2028 तक 14 हजार बसों का लक्ष्य ट्रैफिक सुधारने को बनेगी संयुक्त टीम ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए परिवहन विभाग के तहत एक संयुक्त एनफोर्समेंट टीम बनाई जाएगी। इस टीम में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एमसीडी के अधिकारी शामिल होंगे।
यह टीम श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर अवैध पार्किंग और बसों के जरिए होने वाली माल ढुलाई पर नजर रखेगी, जिससे सड़क पर जाम न लगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं