शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,186 व्यूज

पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 07:05 PM IST
पर्दे पर दिखेगी संत कबीर दास की कहानी, अपकमिंग फिल्म Kabira की हुई अनाउंसमेंट; पहला पोस्टर जारी

संत कबीर दास की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए एक फिल्म बनाई जा रही है जिसका टाइटल कबीरा (Kabira) है। कबीर दास पर बन रही फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम संत कबीर की बायोग्राफिकल ड्रामा हुई कन्फर्म अभिषेक शर्मा करेंगे फिल्म कबीरा का निर्देशन कबीरा की शूटिंग को लेकर भी आया बड़ा अपडेट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

कबीर दास ( Kabir Das) एक ऐसे कवि और संत थे जो अपने पदों और दोहों के जरिए अंधविश्वास, व्यक्ति पूजा, पाखंड और ढोंग का विरोध करते थे। उनके दोहे या कविता समय का महत्व बताते हैं, आत्म-निरीक्षण का ज्ञान देते और विनम्रता बनाए रखने की शिक्षा देते। 15वीं सदी के संत कबीर दास की जीवनी, दोहे और कविताएं आपने किताबों में जरूर पढ़ी होंगी, लेकिन अब उनकी कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा।

उन पर बन रही आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है। संत कबीर दास की फिलोसफल ड्रामा 'कबीरा' (Kabira) का ऐलान किया गया है। फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स कर रहे हैं, जिन्होंने इसका पहला पोस्टर भी जारी किया है।

यह एक म्यूजिकल फिलोसफल फिल्म होगी जो संत कबीर दास के असाधारण जीवन को पर्दे पर दिखाएगी। कबीरा में दिखाया जाएगा कि कैसे वह एक महान कवि, रहस्यवादी और समाज के विद्रोही थे, जिन्होंने धार्मिक कट्टरता, जाति-पाति के भेदभाव और इंसानियत को बांटने वाली सीमाओं को चुनौती देने का साहस किया।

15वीं सदी में काशी (वाराणसी) में जन्मे कबीर दास की मां हिंदू बताई जाती हैं और वह एक मुस्लिम जुलाहा परिवार में जन्मे। मंदिर और मस्जिद दोनों ही जगहों से ठुकराए गए कबीर किसी एक धर्म से नहीं बंधे थे, फिर भी वे हर इंसान की आवाज बन गए। वे अपना पेट पालने के लिए कपड़े बुनते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे शब्द बुने जिन्होंने एक पूरे साम्राज्य को हिला कर रख दिया।

'परमाणु' और 'तेरे बिन लादेन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा अब 'कबीरा' की कमान संभालेंगे। वह कबीर कालजयी दोहों व उनकी सीख को लोक संगीत, सूफी और शास्त्रीय संगीत के जरिए पेश करेगी। फिल्म का संगीत तनिष्क बागची संभालेंगे।

फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। हालांकि, रिलीज डेट या कास्टिंग को लेकर अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रंगारंग शुरू, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज के फ्यूजन संगीत ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'फॉलोअर्स के दम पर । ', Ramayana की 'कौशल्या' ने कास्टिंग के तरीकों पर की बात; गौरव खन्ना ने बताई टीवी की पावर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

मनोरंजन • Surat

राजस्थानी रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप। Ameesha Patel ने लगाया मरुधरा का तड़का, सुखविंदर सिंह की आवाज ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल बाद चला रफी साहब की आवाज का जादू, कल्ट गीत पर गर्लफ्रेंड नहीं, 'असली प्यार' संग रील्स बना रहे हैं Gen-Z

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल