गुरुवार, 05 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,137 व्यूज

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 12:08 PM IST
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi Chawri Bazaar Building Collapses: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसा गली सत्तारा के शीश महल इलाके में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। घटना के बाद इमारत को बंद कर दिया गया है।

इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

हादसे की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे गली सितारा से मिली। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

इनमें पानी के टैंकर और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं। Delhi: NDRF carries out search and rescue operations at the spot where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area.

As per Delhi Police, two people have lost their lives and one is injured in the incident. https://t. co/44VeBCE25k चावड़ी बाजार की घटना से कुछ दिन पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में भी निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ था।

वहां एक पुराने मकान के ऊपर नई मंजिल बनाई जा रही थी। इसी दौरान पुरानी छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसके साथ ऊपर का स्लैब भी नीचे आ गिरा।

मलबे में चंद्रपाल (60) और विजय कुमार (33) दब गए थे। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले 7 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई थी।

उस हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान गई थी। आठ घायलों को मलबे से निकालकर ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया था। #WATCH | Delhi: NDRF carries out search and rescue operations at the spot where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area.

Two people have lost their lives in the incident. https://t. co/IcMXASyMHX ताजा हादसे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली नगर निगम पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने पूछा कि जब दिल्ली में इमारतों का सुरक्षा ऑडिट कराया गया था, तब भी ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। दरअसल, 6 सितंबर को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में लड़कों के पेइंग गेस्ट यानी पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही एक इमारत ढह गई थी। इस घटना के बाद एमसीडी ने इमारतों की सुरक्षा जांच यानी ऑडिट कराया था।

सौरभ भारद्वाज ने इसी ऑडिट पर सवाल उठाते हुए कहा, "रेखा गुप्ता की सरकार और एमसीडी ने दिल्ली की सभी इमारतों का कई बार सुरक्षा ऑडिट कराया, फिर भी इमारतें गिर रही हैं। आखिर ऐसा क्यों? "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्यों खराब हुई यात्री की नींद? रातभर आती रहीं ऐसी आवाजें कि कर ली सफर से तौबा!

स्पेशल • अखिल भारतीय

महाभारत की 'द्रौपदी' ने किया आपत्तिजनक आइटम डांस, फिल्म 'पांच पांडव' पर मचा बवाल, सरकार ने स्क्रीनिंग रोकी

स्पेशल • Mumbai

मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होंगे 14 इंटरनेशनल रूट, जानें कब से और किन शहरों के लिए बदलेगी व्यवस्था

स्पेशल • अखिल भारतीय

Yuzvendra Chahal ने प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री वर्मा को धोखा दिया? आरजे महवश का पुराना वीडियो वायरल, क्या है सच?

स्पेशल • अखिल भारतीय

ट्रंप की मिडटर्म हार से भारत को फायदा या नुकसान? पाकिस्तान की क्यों बढ़ेगी मुश्किलें! समझिए दोनों देश पर असर

स्पेशल • Mumbai

Ayushmann Khurrana-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर, पूछताछ जारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

WhatsApp का नया अपडेट बदल देगा चैटिंग का अंदाज, क्या है ये फीचर जिससे खत्म हो जाएगी गैलरी खोलने की झंझट!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल