गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,480 व्यूज

Yuzvendra Chahal ने प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री वर्मा को धोखा दिया? आरजे महवश का पुराना वीडियो वायरल, क्या है सच?

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:18 AM IST
Yuzvendra Chahal ने प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री वर्मा को धोखा दिया? आरजे महवश का पुराना वीडियो वायरल, क्या है सच?

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शादी के करीब 4 साल बाद मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया था। इस रिश्ते के टूटने के बाद धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कई यूजर्स ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और गोल्ड डिगर तक कह दिया था। अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का नाम सुर्खियों में है। आरजे महवश का पुराना इंटरव्यू वायरल दरअसल आरजे महवश के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें वह एक ऐसे शख्स का जिक्र करती नजर आ रही हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था। इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते से जोड़ दिया गया है। हालांकि वीडियो की पूरी कहानी कुछ और ही है।

क्या आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल पर साधा निशाना? -दरअसल आरजे महवश ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था, जिसका एक हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल क्लिप में आरजे महवश एक शख्स के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि उसका तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था।

इस दौरान आरजे महवश कहती हैं- ओह गॉड! जिस चीज से ऊपरवाला आपको बचाता है। इस शख्स का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था। एक बार धोखा देने वाला हमेशा धोखा देता है और कुछ भी उसे बदल नहीं सकता।

आरजे महवश के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने इसे सीधे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक से जोड़ दिया है। यूजर्स को लगा कि आरजे महवश का इशारा युजवेंद्र चहल की तरफ है।

हालांकि इंटरव्यू का पूरा हिस्सा देखने पर इस दावे की सच्चाई कुछ और निकलती है। वायरल क्लिप के दूसरे हिस्से में आरजे महवश अपनी पुरानी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव शेयर करती हैं। वह बताती हैं कि जब वह महज 19 साल की थीं, तब फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी।

वह लड़का भी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। आरजे महवश के इस खुलासे के बाद ये स्पष्ट होता है कि उनका जिक्र किसी पुराने परिचित और निजी अनुभव से जुड़ा था। वहीं युजवेंद्र चहल हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।

ऐसे में वायरल बयान को युजवेंद्र चहल के तलाक से जोड़ना सही नहीं है। सोशल मीडिया पर अधूरी क्लिप के आधार पर लोगों ने इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल लिए हैं। A post shared by VIRAL CHASKA (@viralchaska.

in) युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। लॉकडाउन के समय युजवेंद्र चहल ने डांस सीखने के लिए ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से हुई थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होंगे 14 इंटरनेशनल रूट, जानें कब से और किन शहरों के लिए बदलेगी व्यवस्था

स्पेशल • अखिल भारतीय

ट्रंप की मिडटर्म हार से भारत को फायदा या नुकसान? पाकिस्तान की क्यों बढ़ेगी मुश्किलें! समझिए दोनों देश पर असर

स्पेशल • Mumbai

Ayushmann Khurrana-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर, पूछताछ जारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

WhatsApp का नया अपडेट बदल देगा चैटिंग का अंदाज, क्या है ये फीचर जिससे खत्म हो जाएगी गैलरी खोलने की झंझट!

स्पेशल • अखिल भारतीय

ट्रंप का साथ एलन मस्क को पड़ा महंगा,चुनाव में लगाए 4700 करोड़ पानी में बहे, अब कारोबार पर डेमोक्रेट्स की नजर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'सुप्रिया अब तैयार हैं,आप बस आराम कीजिए', शरद पवार से फोन पर PM मोदी ने ऐसा क्या कहा? जानिए सियासी मायने

स्पेशल • अखिल भारतीय

डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकर बताया दिया क्यों हारे मिडटर्म चुनाव? कहा-'हारा पर देश के लिए सौ बार करूंगा ऐसा फैसला'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल