गुरुवार, 05 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,304 व्यूज

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्यों खराब हुई यात्री की नींद? रातभर आती रहीं ऐसी आवाजें कि कर ली सफर से तौबा!

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 12:31 PM IST
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्यों खराब हुई यात्री की नींद? रातभर आती रहीं ऐसी आवाजें कि कर ली सफर से तौबा!

Vande Bharat Sleeper Complaint: भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा आरामदायक बनाने के लिए तैयार किया गया है। आधुनिक कोच, आरामदायक बर्थ और बेहतर सुविधाओं के साथ यात्रियों को इसमें अच्छे सफर की उम्मीद है। हालांकि, इस ट्रेन में यात्रा करने वाले एक यात्री का अनुभव रेलवे के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।

यात्री का कहना है कि रातभर अलग-अलग स्टेशनों पर तेज आवाज में अनाउंसमेंट होते रहे, जिससे उसकी नींद खराब हो गई। परेशानी इतनी बढ़ी कि उसने दोबारा इस ट्रेन में सफर नहीं करने की बात कही। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि वाराणसी से नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू हो चुकी है।

की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर में सफर करने वाले एक यात्री ने रेडिट पर अपना अनुभव साझा किया। उसने बताया कि ट्रेन जब भी किसी स्टेशन से गुजरती थी, तेज आवाज में अनाउंसमेंट होने लगता था। रात के समय बार-बार घोषणाओं के कारण वह ठीक से सो नहीं पाया।

उसने सवाल उठाया कि स्लीपर ट्रेन में रात की यात्रा को आरामदायक बनाने का दावा है, तो फिर इतनी तेज आवाज में घोषणाएं क्यों की जाती हैं? यात्री ने साफ कहा कि जब तक रेलवे इस परेशानी को दूर नहीं करता, वह दोबारा इस ट्रेन में सफर करने से बचेगा। उसकी शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई।

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जरूरी है, लेकिन रात में आवाज का स्तर कम रखा जा सकता है। रिपोर्ट , रेलवे स्टाफ ने यात्री को बताया कि ट्रेन में घोषणाओं के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम लगा है। इसी वजह से स्टेशन आने पर अनाउंसमेंट अपने आप होते हैं।

हालांकि, रात में इनकी आवाज कम करने की मांग उठ रही है। वाराणसी से ट्रेन रात 8:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में यह रात 9:40 बजे रवाना होकर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचती है।

इस सेवा से प्रयागराज, कानपुर और आसपास के यात्रियों को भी राजधानी जाने का विकल्प मिला है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्पेशल • अखिल भारतीय

महाभारत की 'द्रौपदी' ने किया आपत्तिजनक आइटम डांस, फिल्म 'पांच पांडव' पर मचा बवाल, सरकार ने स्क्रीनिंग रोकी

स्पेशल • Mumbai

मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होंगे 14 इंटरनेशनल रूट, जानें कब से और किन शहरों के लिए बदलेगी व्यवस्था

स्पेशल • अखिल भारतीय

Yuzvendra Chahal ने प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री वर्मा को धोखा दिया? आरजे महवश का पुराना वीडियो वायरल, क्या है सच?

स्पेशल • अखिल भारतीय

ट्रंप की मिडटर्म हार से भारत को फायदा या नुकसान? पाकिस्तान की क्यों बढ़ेगी मुश्किलें! समझिए दोनों देश पर असर

स्पेशल • Mumbai

Ayushmann Khurrana-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर, पूछताछ जारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

WhatsApp का नया अपडेट बदल देगा चैटिंग का अंदाज, क्या है ये फीचर जिससे खत्म हो जाएगी गैलरी खोलने की झंझट!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल