शनिवार, 21 नवंबर 2026 12:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,601 व्यूज

ढलती उम्र, वजन और लुक्स पर ट्रोल हुई वीना मलिक ने कैमरे के सामने उतारा सब कुछ, लाइव शो में बोलीं- अब इस पर।

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:48 AM IST
ढलती उम्र, वजन और लुक्स पर ट्रोल हुई वीना मलिक ने कैमरे के सामने उतारा सब कुछ, लाइव शो में बोलीं- अब इस पर।

Veena Malik Body Shaming: बॉडी-शेमिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में बॉडी-शेमिंग करने वालों को जवाब दिया था। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भी अपने वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़क गई हैं।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वीना भावुक होकर कैमरे के सामने अपनी हील्स उतारती हैं और मेकअप पोंछते हुए कहती हैं, 'अब इस पर ब्रेकिंग न्यूज बनाओ कि बिना मेकअप के मैं कैसी दिखती हूं। ' उनका यह वीडियो वजन को लेकर होने वाली आलोचना का जवाब माना जा रहा है।

वीना पहले भी बता चुकी हैं कि लोग उन्हें वजन बढ़ने पर 'मोटी' कहते हैं और भैंस तक से तुलना करते हैं। उन्होंने कहा कि वजन बढ़ना या घटना सामान्य बात है, लेकिन लोगों का बार-बार इस पर टिप्पणी करना दुख पहुंचाता है। वह अपने शरीर में हुए बदलावों से खुद भी वाकिफ हैं, ऐसे में लोगों का बार-बार उन्हें इस बारे में सुनाना उन्हें परेशान करता है।

वीना के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में उतर आए। कई यूजर्स ने कहा कि किसी के वजन या लुक पर बार-बार टिप्पणी करना गलत है। वहीं, कुछ लोग वीडियो के बाद भी उनके लुक पर चर्चा करते रहे।

इससे एक बार फिर सेलिब्रिटीज के साथ होने वाली बॉडी-शेमिंग पर बहस शुरू हो गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रंगारंग शुरू, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज के फ्यूजन संगीत ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'फॉलोअर्स के दम पर । ', Ramayana की 'कौशल्या' ने कास्टिंग के तरीकों पर की बात; गौरव खन्ना ने बताई टीवी की पावर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

मनोरंजन • Surat

राजस्थानी रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप। Ameesha Patel ने लगाया मरुधरा का तड़का, सुखविंदर सिंह की आवाज ने बांधा समां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल