सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,434 व्यूज

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:49 PM IST
खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

विदेश में कमाई कर परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर गए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी सौरभ राय (35) को ऐसी मुसीबत झेलनी पड़ी, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे । बैग में खैनी और चूना रखने की वजह से उन्हें बहरीन एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। 18 दिनों तक सख्त कस्टडी और कानूनी दांवपेंच झेलने के बाद आखिरकार 7,200 बहरीनी दीनार (करीब 17.

1 से 18 लाख रुपये) का जुर्माना भरकर वह अपने वतन लौट आए हैं। अहिरौला थाना क्षेत्र के भवरूपुर गांव निवासी जगदीश राय के बेटे सौरभ सऊदी अरब के अल-कतीफ, दम्माम में निजी ड्राइवर की नौकरी करते हैं। 29 अक्टूबर को वह मुंबई से बहरीन एयरपोर्ट पहुंचे थे।

कस्टम विभाग की जांच में उनके बैग से चुनौटी, सुर्ती (तंबाकू) और चूना निकला। इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने उनका बैग और मोबाइल जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया। 16 डिग्री के एसी कमरे में 24 घंटे ठंड का टॉर्चर सौरभ ने घर लौटने के बाद जो आपबीती सुनाई, उसने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

सौरभ के मुताबिक, कस्टम के बाद उन्हें बहरीन पुलिस और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया गया। वहां उनसे लगातार पूछताछ हुई कि वह तंबाकू तस्करी के लिए लाए हैं या किसी और मकसद से। सौरभ का आरोप है कि कस्टडी में उन्हें 18 दिन तक 16 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले एसी कमरे में रखा गया।

24 घंटे जमा देने वाली ठंड के बीच न तो कंबल मिला और न ही गर्म कपड़े। उन्हें सिर्फ एक हल्की चादर के सहारे रातें काटनी पड़ीं। उन्होंने अधिकारियों के सख्त रवैये और भारतीय होने पर अपमानजनक बातें कहे जाने का भी आरोप लगाया।

लगातार ठंड और मानसिक तनाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बहरीन में सौरभ को साफ विकल्प दिया गया कि या तो जुर्माना भरें या फिर 10 से 15 साल की जेल काटें। इधर 29 अक्टूबर से संपर्क टूटने के बाद परिवार परेशान था।

सौरभ के बड़े भाई ऋषभ राय ने 12 नवंबर को आजमगढ़ के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर गृह विभाग व विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। बाद में बहरीन में परिचितों के जरिए वकील किया गया। वकील की फीस और जुर्माने समेत कुल 7,200 बहरीनी दीनार चुकाने के बाद 18 नवंबर को अदालत से सौरभ की रिहाई हुई।

रिहाई के बाद उनके बहरीन जाने पर प्रतिबंध (बैन) लगा दिया गया है। जेल से छूटने के बाद सौरभ पहले सऊदी अरब गए और वहां से चेन्नई व दिल्ली होते हुए सड़क मार्ग से शनिवार को अपने घर अहरौला पहुंचे । घर की दहलीज पर कदम रखते ही परिजनों की आंखें भर आईं, लेकिन सौरभ की सेहत ने चिंता बढ़ा दी है।

सफर और कस्टडी की यातना के कारण वह टाइफाइड और मलेरिया की चपेट में आ गए हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने की Balen Shah की मेजबानी, India-Nepal के बीच 8 MoU, अंतरिक्ष-सुरक्षा से लेकर क्या-क्या तय हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Bahubali की तरह बर्ताव करना बंद करें', Supreme Court ने बिहार के जज को लगाई फटकार-SP को ₹1 जुर्माने की सजा

स्पेशल • Patna

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्पेशल • Mathura

UP Wedding Video: गले में 2 करोड़ रुपये! कौन हैं ये दूल्हे? 500 के नोटों से बनी 200 फीट लंबी माला पहनकर निकले

स्पेशल • अखिल भारतीय

गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!उम्रकैद की सजा निलंबित, किस आधार पर मिली जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल