सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,045 व्यूज

PM Modi ने की Balen Shah की मेजबानी, India-Nepal के बीच 8 MoU, अंतरिक्ष-सुरक्षा से लेकर क्या-क्या तय हुआ?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:52 PM IST
PM Modi ने की Balen Shah की मेजबानी, India-Nepal के बीच 8 MoU, अंतरिक्ष-सुरक्षा से लेकर क्या-क्या तय हुआ?

India-Nepal Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 23 नवंबर को नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की मेजबानी की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत के बाद भारत और नेपाल ने अंतरिक्ष तकनीक, पुलिस प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, सुशासन और शहरी विकास समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 8 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा, भारत ने नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की। दोनों देशों ने रेल, सड़क, ऊर्जा और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया। भारत और नेपाल के रिश्ते ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित हैं।

दोनों देशों के बीच खुली सीमा, व्यापार, धार्मिक पर्यटन और ऊर्जा सहयोग की अहम भूमिका है। इस बैठक का मकसद पुराने रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीक, निवेश, कनेक्टिविटी और विकास के नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाना है। भारत-नेपाल के बीच किन 8 क्षेत्रों में समझौते हुए?

दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का दायरा अंतरिक्ष तकनीक से लेकर पुलिस और प्रशासनिक प्रशिक्षण तक फैला है। इनका उद्देश्य संस्थागत सहयोग बढ़ाना, विशेषज्ञता साझा करना और विकास से जुड़े कार्यक्रमों को गति देना है। #WATCH | Delhi | PM Narendra Modi and Nepali PM Balendra Shah jointly inaugurate and lay the foundation stone for key connectivity and energy projects between India and Nepal(video co/JKJ3ROtSHP #WATCH | Delhi | PM Narendra Modi and Nepali PM Balendra Shah jointly flag off the Saryu-Kamala Express, a new weekly train service between Ayodhya Cantt in Uttar Pradesh and Janakpur Dham in Nepal (Video co/dmbEtEBr9i #WATCH | Delhi | In a joint press statement with Nepali PM Balendra Shah, PM Narendra Modi says, "We extend our deepest condolences for the lives lost during the recent flash floods in Nepal.

India announces a 24,000 crore Nepali rupees development package for Nepal. " https://t. co/GndAAhyGpi #WATCH | Delhi | Delivering a joint press statement with Nepali PM Balendra Shah, PM Narendra Modi says, "India-Nepal relations are woven together by shared history, faith, culture and deep people-to-people ties.

Lord Ram and Goddess Sita are symbols of our shared civilisation and faith. With the Saryu-Kamal Express train service, we are giving a new dimension to our sacred relationship. This train service will help devotees coming to Ayodhya to travel to Janakpur in Nepal.

" इन समझौतों से स्पष्ट है कि भारत-नेपाल सहयोग अब पारंपरिक व्यापार और बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है। दोनों देश तकनीक, संस्थागत प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास में मदद के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह राशि करीब 1. 62 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Bahubali की तरह बर्ताव करना बंद करें', Supreme Court ने बिहार के जज को लगाई फटकार-SP को ₹1 जुर्माने की सजा

स्पेशल • Patna

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्पेशल • Mathura

UP Wedding Video: गले में 2 करोड़ रुपये! कौन हैं ये दूल्हे? 500 के नोटों से बनी 200 फीट लंबी माला पहनकर निकले

स्पेशल • अखिल भारतीय

गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!उम्रकैद की सजा निलंबित, किस आधार पर मिली जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल