सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,823 व्यूज

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:30 PM IST
'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

Isha Singh Avinash Mishra Breakup: बिग बॉस 18 से चर्चा में आईं ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की जोड़ी इन दिनों अपने कथित ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में है। खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और ईशा सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अलग होने का संकेत भी दिया है।

इस बीच रिएलिटी शो के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल ने ईशा का समर्थन करते हुए अविनाश मिश्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्टर को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह उनकी सारी सच्चाई सामने ला देंगे। अविनाश मिश्रा ने नाइट क्लब में किया डांस टीवी की दुनिया में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की नजदीकियों की चर्चा काफी समय से होती रही है।

अब दोनों के रिश्ते में कथित अनबन की खबरों के बीच रजत दलाल की एंट्री ने इस मामले को और दिलचस्प बना दिया है। दरअसल अविनाश मिश्रा के एक नाइट क्लब में 'बेवफा निकली है तू' गाने पर डांस करने को लेकर रजत दलाल भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

रजत दलाल ने ईशा सिंह का किया सपोर्ट -रजत दलाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट करते हुए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के कथित ब्रेकअप पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि वह पहले भी अविनाश को 4 बार समझा चुके हैं कि वह ईशा सिंह से दूरी बनाए रखें क्योंकि वह एक्ट्रेस को अपनी बहन की तरह मानते हैं।

रजत दलाल ने कहा कि उन्होंने अविनाश मिश्रा को पहले भी प्यार से समझाने की कोशिश की थी। उन्हें अविनाश मिश्रा के निजी मामलों से कोई मतलब नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि एक्टर उनसे और ईशा सिहं से दूर रहें। रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा के नाइट क्लब में गाने पर डांस करने को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि आखिर एक्टर इस तरह का व्यवहार करके क्या साबित करना चाहते हैं। रजत दलाल के मुताबिक अविनाश मिश्रा का ये अंदाज ऐसा लग रहा है, जैसे वह खुद को सही और दूसरे पक्ष को गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हों। अपने वीडियो में रजत दलाल ने कहा- मैंने इसे चार बार प्यार से समझाया था कि ईशा सिंह से दूर रहे।

हमें तुझसे कोई मतलब नहीं है। तूने जो किया, करता रह और अपना काम कर, बस हमसे दूर रह। मैं ये स्टोरी भी सिर्फ इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि इसने अभी क्लब में जाकर 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाया।

आखिर ये क्या दिखाने की कोशिश कर रहा है? क्या प्रोपेगेंडा फैलाना चाहता है? क्या तू बहुत शरीफ है और तेरे साथ ही गलत हुआ है?

रजत दलाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अविनाश मिश्रा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक्टर उन्हें मजबूर करेंगे तो वह उनके बारे में कई खुलासे कर सकते हैं। रजत दलाला ने दावा किया कि वह उन लड़कियों के नाम भी सार्वजनिक कर सकते हैं, जिनके साथ कथित तौर पर अविनाश के संबंध रहे हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने की Balen Shah की मेजबानी, India-Nepal के बीच 8 MoU, अंतरिक्ष-सुरक्षा से लेकर क्या-क्या तय हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Bahubali की तरह बर्ताव करना बंद करें', Supreme Court ने बिहार के जज को लगाई फटकार-SP को ₹1 जुर्माने की सजा

स्पेशल • Patna

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्पेशल • Mathura

UP Wedding Video: गले में 2 करोड़ रुपये! कौन हैं ये दूल्हे? 500 के नोटों से बनी 200 फीट लंबी माला पहनकर निकले

स्पेशल • अखिल भारतीय

गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!उम्रकैद की सजा निलंबित, किस आधार पर मिली जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Seat Sharing: Akhilesh-Rahul की जोड़ी होगी HIT? कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी? राम गोपाल ने खोले पत्ते!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल