29 साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा शो आया था जिसमें एक मुस्लिम एक्टर ने श्रीराम का किरदार निभाया था। दूरदर्शन के शो में मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्रीराम का किरदार मुस्लिम डायरेक्टर ने किया था शो का निर्देशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब टीवी पर ज्यादा चैनल नहीं हुआ करते थे तब दूरदर्शन पर ही लोग अपने फेवरेट सीरियल और शो देखा करते थे।
रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े शोज तो दर्शक देखते ही थे लेकिन दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धार्मिक शो का अलग ही क्रेज था। 1987 में रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) के प्रसारित होने के बाद तो लोग और भी ज्यादा ऐसे शोज में रुचि लेने लगे। एक ऐसा ही धार्मिक शो 'जय हनुमान' (Jai Hanuman) 1997 में प्रसारित हुआ जो हनुमान जी के जीवन पर आधारित था।
इस शो में उनके बाल जीवन, राम जी से मिलना, लंका दहन जैसी घटनाएं शामिल थीं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इस शो में एक मुस्लिम कलाकार ने श्री राम का किरदार निभाया था। वो कलाकार थे सिराज मुस्तफा खान (Siraj Mustafa Khan)।
इतना ही नहीं लीजेंडरी एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) भी इस शो का हिस्सा थे। उन्होंने इसमें महर्षि वाल्मिकी का रोल प्ले किया था। साजिद खान द्वारा निर्देशित किए गए इस शो में सिराज ने अपने सादगी भरे अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी।
हालांकि उनका किरदार अरुण गोविल जितना मशहूर तो नहीं हुआ लेकिन फिर भी दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार करते थे और पूरे परिवार के साथ शो को देखते थे। 'जय हनुमान' 1997 में प्रसारित होने वाली एक टीवी सीरीज है जो हनुमान के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन संजय खान ने किया था।
यह सीरीज शुरुआत में सरकारी चैनल डीडी नेशनल पर प्रसारित हुई थी, और बाद में 2008 में इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाया गया। इस शो की पटकथा डॉ. मधुसुदन पाठक ने लिखी थी वहीं दिग्गज संगीतकार रवींद्र जैन (Ravindra Jain) ने इसका थीम म्यूजिक दिया था।
टीवी में सीरीज में राज प्रेमी ने हनुमान का किरदार प्ले किया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं