38 साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा शो प्रसारित होता था जिसमें भारत का 5000 साल पुराना इतिहास दिखाया गया था। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के तकनीकी दौर में हमारे पास मनोरंजन और एजुकेशन कंटेंट के लिए कई माध्यम है।
एक क्लिक या सर्च के माध्यम से हम किसी भी विषय के बारे में गहराई से जान सकते हैं। लेकिन जब एंटरटेनमेंट के बथेरे माध्यम नहीं थे तब टीवी चैनल दूरदर्शन पर कई ऐसे धारावाहिक आते थे जो दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाने के साथ-साथ ज्ञान भी बढ़ाते थे। एक ऐसा ही शो 1988-1989 तक चला था जिसका नाम था-भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj)।
यह घर-घर की कहानी कहने वाला कोई आम धारावाहिक नहीं था। बल्कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश भारत के महान इतिहास को दिखाता था। खास बात यह है कि यह शो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर आधारित था।
53 एपिसोड्स में भारत के 5000 हजार सालों के इतिहास को दिखाया गया था। इस शो में बाद में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बने एक्टर्स ने काम किया था। जिनमें ओम पुरी, अमरीश पुरी, इरफान खान, रोशन सेठ, पल्लवी जोशी, आशुतोष गोवारिकर, सुधीर कुलकर्णी, नसीरुद्दीन शाह, अहमद खान समेत इस शो में लगभग 500 कलाकारों ने काम किया था।
53 एपिसोड के ऐतिहासिक टीवी शो में भारत के 5000 साल के इतिहास को इसकी शुरुआत से लेकर 1947 में अंग्रेजों से मिली आजादी तक की कहानी दिखाई गई। इसमें महाभारत, रामायण, चाणक्य, अशोक, चोल साम्राज्य, दिल्ली सल्तनत, अकबर, औरंगजेब, टीपू सुल्तान, 1857 की क्रांति, 1947 में मिली आजादी जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को अलग-अलग एपिसोड्स में दिखाया गया था।
इस शो को दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने बनाया था। वे चाहते थे कि इसमें कोई कमी ना हो इसीलिए उन्होंने इसकी रिसर्च, स्क्रिप्ट और कहानी में किसी कमाई की गुंजाइश नहीं रखी। शो में रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई थी वहीं ओम पुरी ने शो के कई एपिसोड्स में अलग-अलग भूमिकाएं अदा कीं।
ओम पुरी ने पूरे शो में लगभग 17 अलग-अलग किरदार निभाए। इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह (Nasseeruddin Shah), इरफान खान (Irrfan Khan), टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी शो में अहम किरदार अदा किए। भारत एक खोज, दूरदर्शन का एक ऐसा शो था जिसने मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को भारत के इतिहास से भी परिचित कराया।
इतना ही नहीं उस दौर में रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन इसके बावजूद भारत एक खोज ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग और खास जगह बनाई। 53 एपिसोड की यह सीरीज 1988 में जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के मौके पर शुरू हुई थी वहीं उनकी 49वीं पुण्यतिथी के अवसर पर 2013 में इसे डीडी भारती पर फिर से प्रसारित किया गया था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं