रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 3,437 व्यूज

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 08:21 PM IST
38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

80s के दौर में दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक शो आया था जिसे एक बॉलीवुड सुपरस्टार के कैमियो ने घर-घर में लोकप्रियता दिला दी थी। घर-घर में मशहूर हो गया था ये कॉमेडी शो। फोटो क्रेडिट- एक्स 80s के दौर में दूरदर्शन का शो हुआ था हिट बॉलीवुड के सुपरस्टार के कैमियो से छाया था शो एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

एक टाइम था, जब दूरदर्शन पर शोज सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनते थे, उनमें समाज की कड़वी सच्चाई भी छुपी होती थी, जो ह्यूमर के अंदाज में दिखाई जाती थी। कलाकार परिस्थितियों को ऐसे दिखाते थे जैसे आम जिंदगी उसे जी रहा हो। इसी तरह का एक शो 38 साल पहले आया था।

दूरदर्शन पर मिडिल क्लास कपल के इर्द-गिर्द घूमने वाले इस शो की कहानी ऐसे चुनौतियों पर थीं जिससे शायद हर मिडिल क्लास फैमिली गुजरती है। पहले यह शो सिर्फ 6 एपिसोड्स के साथ टीवी पर आने के लिए बनी थी। मगर रातोंरात शो का क्रेज ऐसा बढ़ा कि मेकर्स को 7 और एपिसोड्स बनाने पड़ गए थे।

दिलचस्प बात यह है कि शो में दिखाए गए किरदारों को एक कार्टूनिस्ट ने गढ़ा था जो खुद लीड एक्टर बनना चाहते थे। जिस कल्ट शो की हम बात कर रहे हैं, वो है वागले की दुनिया (Wagle Ki Duniya)। शो का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था।

यह मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण के द्वारा क्रिएटेड कैरेक्टर पर आधारित था जो एक मिडिल क्लास भारतीय आदमी है यानी आम आदमी।

इस शो की जरिए आम आदमी की समस्याओं को ह्यूमर के साथ दिखाया गया था। इस शो में अंजन श्रीवास्तव ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले और थोड़े अनाड़ी किस्म के सेल्स क्लर्क की भूमिका निभाई थी, वहीं भारती अचरेकर उनकी पत्नी के किरदार में थीं। इस शो के जरिए दोनों को रातोंरात पहचान मिल गई थी।

उनकी जोड़ी टीवी की सबसे पंसदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार हो गई थी। शो में उनके अलावा एक और कलाकार था जो एक सीन में आते ही छा गया था और वह थे शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)। शाह रुख कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

वह वागले की दुनिया का भी हिस्सा रहें। उन्होंने शो में कैमियो किया था। हर हफ्ते दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले वागले की दुनिया में कुल 6 एपिसोड्स आने वाले थे लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे बढ़ाकर 13 एपिसोड कर दिया गया था।

इस सीरीज को काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो की सफलता अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 11 साल बाद इसका सीक्वल वागले की नई दुनिया भी आया था। 2021 में भी वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से के जरिए मिडिल-क्लास फैमिली से जुड़ी नई समस्याओं को दिखाया गया था।

यह शो सोनी सब पर टेलीकास्ट हुआ था। यहां तक कि साल 2012 में भी 'डिटेक्टिव वागले' नाम की एक नई सीरीज के जरिए 'वागले' के किरदार को वापस लाया गया था। यह शो डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल