रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 6,353 व्यूज

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 10:56 AM IST
Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

निर्माता एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक नागिन सीजन 8 की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। नागिन 8 को लेकर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) इस एक्ट्रेस ने नागिन 8 को लेकर दिया स्पष्टीकरण एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि जल्द ही नागिन 8 (Naagin 8) टीवी पर वापसी करते हुए नजर आएगा। लेकिन शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का नाम नागिन 8 को लेकर सुर्खियां बटोर रहा था, जिस पर अब फरहाना की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है।

लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो नागिन 8 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बिग बास 19 की फर्स्ट रनर-अप और खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रतियोगी फरहाना भट्ट का नाम भी शो की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चर्चा में था। हालांकि, फरहाना ने साफ कर दिया है कि वह एकता कपूर (Ekta Kapoor) के नागिन सीजन 8 का हिस्सा नहीं हैं।

साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी दिलचस्प संकेत दिए हैं। फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मेरे नागिन का हिस्सा होने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मेरा इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है।

लेकिन नागिन की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और इस नए सफर के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत जल्द आप सभी के साथ अपने आने वाले काम के बारे में कुछ मजेदार अपडेट शेयर करने का भी इंतजार कर रही हूं। आप सभी के प्यार और जिज्ञासा के लिए धन्यवाद।

हालांकि, फरहाना ने शो की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही फरहाना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है और वह जल्द ही इसके बारे में और जानकारी साझा करेंगी।

हालांकि, उन्होंने यह रहस्योद्घाटन नहीं किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट फिल्म, टीवी शो या वेब सीरीज है। फरहाना भट्ट को बिग बॉस 19 से देशभर में पहचान मिली थी। इस शो में वह पहली रनर-अप रही थीं।

इसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लिया, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल