आम्रपाली दुबे को बिग बॉस सीजन 20 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है। अब हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने भी खुलकर उनका समर्थन किया। बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे के सपोर्ट में उतरे निरहुआ/ फोटो- इंस्टाग्राम निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ एक्ट्रेस को लेकर इस बात का जताया कॉन्फिडेंस बुद्धि और बेबाक अंदाज के कायल हुए भोजपुरी स्टार एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
बिग बॉस सीजन 20 में जल्द ही वो पल आने वाला है, जब किसी एक कंटेस्टेंट के हाथ में सलमान खान के शो के इस सीजन की ट्रॉफी होगी। एक तरफ जहां घर के अंदर खिलाड़ी अपना गेम खेल रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बाहर बैठे उनके दोस्त जमकर उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।
अब हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी को-स्टार और करीबी दोस्त आम्रपाली दुबे के 75 दिनों की जर्नी पर बात करते हुए वह किस तरह का गेम खेल रही हैं, इस पर रिएक्शन दिया है। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी ने आम्रपाली दुबे का सपोर्ट करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस वीडियो में वह आम्रपाली दुबे के 75 दिनों के गेम की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दिए। वीडियो शेयर करते हुए निरहुआ ने कहा, "बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुरंधर खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ, उनका एकदम से स्टाइल सब कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है।
वो इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। " A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) बिग बॉस के घर में जिस कॉन्फिडेंस के साथ आम्रपाली दुबे बोलती हैं और जो उनका चीजों को देखने का नजरिया है, जिस तरह से वह बातें रखती हैं, उसकी तारीफ करते हुए निरहुआ ने कहा, "हम सब को ये पूरी उम्मीद है कि वो पक्का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर आएगी।
सब लोग ये मान रहे है कि जितना बढ़िया वो खेल रही है, आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस 20 की ट्रॉफी भोजपुरी इंडस्ट्री में लेकर ही आएंगी। उन्होंने आम्रपाली दुबे और अपने फैंस से ये गुजारिश की कि वह एक्ट्रेस को अपना सपोर्ट दें और इस हफ्ते सुरक्षित करने के लिए भर-भरकर वोट्स दें।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं