रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 14,563 व्यूज

'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 03:52 PM IST
'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

अंकिता लोखंडे का कहना है कि जब वे डांस करती हैं तो उन्हें खुद में माधुरी दीक्षित नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित को अपनी प्रेरणा मानती हैं अंकिता लोखंडे झलक दिखला जा के सेट पर किया था साथ में परफॉर्म जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। जिसको अपना आदर्श और प्रेरणा मानकर इंसान सपने देखे, फिर उसी से अपने लिए सराहना सुनने के साथ उसके साथ परफॉर्म करने को मिले तो भला इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्मों की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ परफॉर्म करना ऐसी ही बड़ी उपलब्धि रही। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) कहती हैं, मैं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को अपनी आदर्श और प्रेरणा मानती थी।

मैंने उन्हें इतना देखा है कि जब मैं अपने आपको डांस करते हुए देखती हूं तो मुझे अपने आपमें ही माधुरी दीक्षित दिखती हैं। मैंने जितना भी डांस सीखा है, सब उन्हीं से सीखा है। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी किसी और से डांस सीखा ही नहीं, बस टीवी में उन्हें ही देख-देखकर सीखा है।

जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मैंने उन्हें यह सब बताया भी था। वैसे तो मैं क्लासिकल डांसर नहीं हूं, लेकिन रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4 में मैंने उनके लिए काहे छेड़। गाने पर डांस सीखकर किया था।

वो उसकी जज थीं। वो मुझे बहुत प्यार देती थीं। मुझे याद है कि जब मैं उनसे पहली बार गले मिली तो मुझे उनसे एक अलग किस्म की खुशबू आ रही थी।

उस समय मैं मन ही मन बहुत खुश हो रही थी कि मैं माधुरी दीक्षित से गले मिल रही हूं। वो मुझसे हमेशा कहती थीं कि अंकिता मुझे तुम्हारे अंदर अपनी झलक दिखती है। मैं स्वयं को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ परफॉर्म करने का भी मौका मिला था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे रियलिटी टीवी शो, टॉक शो और अपनी आने वाली ऐतिहासिक वेब सीरीज के बीच बैलेंस बनाकर चल रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल