रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 4,022 व्यूज

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 04:40 PM IST
श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज

श्रद्धा आर्या ने अपने नए शो 'दिल की बेवफाइयां' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर कटाक्ष किया। श्रद्धा आर्या ने अकांक्षा चमोला पर कसा तंज श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना की पत्नी पर तंज कसा आकांक्षा ने लॉक अप 2 में की थी तलाक की घोषणा एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) बहुत जल्द टीवी शो दिल की बेवफाइयां में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये 24 नवंबर को स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के कलाकारों के साथ बातचीत की गई जहां अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अनुपमा स्टार की पत्नी आकांक्षा चमोला पर तीखा कटाक्ष किया।

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब कलाकारों से पूछा गया, 'शो का नाम दिल की बेवफाईयां है तो रियल लाइफ में आपके साथ कितनी दिल की बेवफाईयां हुई हैं? ' गौरव खन्ना ने श्रद्धा की ओर इशारा किया और उनसे जवाब देने को कहा। सवाल का जवाब देते हुए, श्रद्धा आर्य ने गौरव खन्ना की पत्नी पर कटाक्ष किया और कहा,'मेरी दिल की बेवफाईयां का तो टाइम अप हो गया, इसका चल रहा है।

' इसके बाद दोनों कलाकार जोर-जोर से हंसने लगे। 27 जून को 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान, आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने अलग होने का फैसला किया है और वे तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, लेकिन अब तक उन्होंने इस बात को निजी रखा था।

उन्होंने कहा, 'यह फैसला हम दोनों ने मिलकर लिया है। हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं। ' उन्होंने शो पर कहा,'गौरव और मेरे बीच कुछ भी बुरा नहीं है।

हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। ' A post shared by Rajvir Singh (@tellytimes_official) गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी।

वे टेलीविजन के जाने-माने जोड़ों में से एक बन गए थे, जो अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में कई सारी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल