गोविंदा और राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया एक गाना 29 साल बाद भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। गाने में नजर आए गोविंदा और राम्या कृष्णन गोविंदा और राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया गाना कुमार सानू और अल्का याग्निक ने दी है आवाज एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में गोविंदा (Govinda) को रोमांटिक-कॉमेडी अभिनेता के तौर पर देखा जाता है।
90 के दशक में अपने इस अंदाज से उन्होंने दर्शकों को अपना खूब दीवाना बनाया था। आज हम आपको गोविंदा की एक ऐसी मूवी और उसके गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसमें वो ‘बाहुबली' की शिवगामी के साथ नजर आए। हम बात कर रहे हैं फिल्म बनारसी बाबू के गाने 'मेरी गोरी गोरी बाहें'(Meri Gori Gori Bahen) की।
इस गाने को आवाज दी थी कुमार सानू और अल्का याग्निक ने। इस गाने की पॉपुलैरिटी इतनी जबरदस्त थी कि करीब तीन दशक बाद भी यह गीत पुराने गानों के शौकीन लोगों की जुबान पर आज भी रहता है। इस गीत को गोविंदा और राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया है।
राम्या इसमें एक मॉडर्न लड़की के किरदार में नजर आईं, जबकि गोविंदा पर वहीं उनका देसी अंदाज खूब जमा। दोनों के बीच की नोकझोंक और रोमांटिक अंदाज में शूट हुए इस गाने में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इस गाने को संगीत दिया है आनंद मिलिंद ने और लिरिक्स लिखे थे समीर अंजान ने।
फिल्म में गोविंदा का किरदार अपनी मॉडर्न पत्नी को मनाने के लिए बनारस से सिंगापुर जाता है। यह गाना दोनों की शादी और शुरुआती नोकझोंक के सीक्वेंस पर फिल्माया गया है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
‘बनारसी बाबू' में गोविंदा और राम्या कृष्णन के अलावा कादर खान, शक्ति कपूर और बिंदू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। राम्या कृष्णन को हिंदी दर्शकों ‘बाहुबली' में राजमाता शिवगामी के दमदार किरदार के तौर पर ज्यादा जानते हैं। हालांकि, इस गाने में उनका बिल्कुल अलग और चुलबुला रूप देखने को मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं