बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,776 व्यूज

अब होगा Govinda के बेटे यशवर्धन का डेब्यू, एकता कपूर की Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट आउट

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:18 PM IST
अब होगा Govinda के बेटे यशवर्धन का डेब्यू, एकता कपूर की Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट आउट

सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म हीरो की हॉरॉरोइन की रिलीज डेट सामने आ गई है। यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता एकता आर कपूर का हॉरर जॉनर से पुराना नाता रहा है।

उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक, इस जॉनर में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स दिए हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हॉरर को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। बड़े पर्दे पर भी ‘भूत बंगला’ और ‘द व्वान’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने इस जॉनर में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

अब एकता एक बार फिर ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ (Hero Ki Horrorine) के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं। जिसके जरिए गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा सिनेमा में डेब्यू करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।

लंबे समय बाद एकता कपूर की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के जरिए बतौर निर्देशक साजिद खान सिनेमा जगत में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साजिद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हॉरर और एंटरटेनमेंट का नया अंदाज लेकर आएगी। मेकर्स की तरफ से बुधवार को यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ की रिलीज डेट की घोषणा की गई है, जिसके आधार पर ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अगले साल 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एकता की खासियत रही है कि उन्होंने हमेशा दर्शकों की पसंद को समझते हुए अलग-अलग तरह की कहानियां पेश की हैं। टीवी पर भी उन्होंने कई ऐसे शो और फ्रेंचाइजी बनाई हैं, जिन्हें सालों तक दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। अब वह अपने इसी अनुभव के साथ ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के जरिए बड़े पर्दे पर एक नई कहानी लेकर आ रही हैं।

एक रहस्यमयी दुनिया में सेट ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म में दर्शकों को डर के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। यह फिल्म जय हो मीडिया वेंचर्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है।

फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है। अमर बुटाला इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। बात की जाए फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ की लीड एक्ट्रेस के बारे में तो इसमें अभिनेत्री नितांशी गोयल अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

इससे पहले निर्देशक किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के जरिए नितांशी ने अपनी कमाल की अदाकारी से वाहवाही लूटी थी। अब वह बडे़ पर्दे पर यशवर्धन आहूजा के साथ धमाल मचाती दिखेंगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, दर्शकों ने की पत्थरबाजी; कुर्सियों में लगाई आग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

29 साल पहले Govinda के साथ 'शिवगामी' ने लगाए ठुमके, कुमार सानू ने दी आवाज; दशकों से 'आशिकों का फेवरेट' है गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान चालीसा बज रही थी तो। ', Ramayana की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता थिएटर ने बदला रूल; आस्था को रखा सबसे ऊपर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जॉन अब्राहम की Guru को मिल गई लीड हीरोइन, साइकोलॉजिकल-थ्रिलर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल पुराना Mukesh का गाना, बना एम.एस. धोनी का 'विदाई एंथम'; इंटरनेट पर छाया सदाबहार गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल