बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,110 व्यूज

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, दर्शकों ने की पत्थरबाजी; कुर्सियों में लगाई आग

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:31 PM IST
खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, दर्शकों ने की पत्थरबाजी; कुर्सियों में लगाई आग

Stone Pelting At Khesari Lal Yadav Show: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर स्थित शेखअल्ली गांव में उनके स्टेज शो के दौरान जमकर बवाल हुआ। दर्शकों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सियां तोड़ दीं और उनमें आग लगा दी। तिलक समारोह में बुलाए गए थे खेसारी दरअसल, गांव में चंद्रशेखर प्रसाद के बेटे के तिलक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसमें खेसारी लाल यादव को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हंगामा बढ़ता देख खेसारी लाल यादव ने मंच से लोगों को शांत रहने की अपील की।

उन्होंने दर्शकों से पत्थर फेंकने के बजाय फूल बरसाने को कहा। हालांकि, उनकी अपील का कोई खास असर नहीं हुआ। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

इसके बाद कुछ लोगों ने कुर्सियों में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

29 साल पहले Govinda के साथ 'शिवगामी' ने लगाए ठुमके, कुमार सानू ने दी आवाज; दशकों से 'आशिकों का फेवरेट' है गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अब होगा Govinda के बेटे यशवर्धन का डेब्यू, एकता कपूर की Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट आउट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हनुमान चालीसा बज रही थी तो। ', Ramayana की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता थिएटर ने बदला रूल; आस्था को रखा सबसे ऊपर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जॉन अब्राहम की Guru को मिल गई लीड हीरोइन, साइकोलॉजिकल-थ्रिलर में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

50 साल पुराना Mukesh का गाना, बना एम.एस. धोनी का 'विदाई एंथम'; इंटरनेट पर छाया सदाबहार गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल