सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 8,997 व्यूज

39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:59 PM IST
39 साल पुराने दूरदर्शन के शो ने दिलाई थी भाग्यश्री को घर-घर में पहचान, 'रामायण' के क्रेज के बीच जीता था दिल

साल 1987 में दूरदर्शन पर एक सीरियल आता था जिससे अभिनेत्री भाग्यश्री को 'मैंने प्यार किया' से पहले घर-घर में पहचान दिलाई। दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल ने भाग्यश्री को दिलाई थी पहचान भाग्यश्री को इस शो से मिली थी शुरुआती पहचान एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) के सीरियलों का जिक्र जब भी हमारे जहन में आता है तो हम यादों के उस पिटारे में खो जाते हैं जिसमें एक से बढ़कर एक नगीने हुआ करते थे।

90s के बच्चे इससे और अधिक रिलेट कर पाएंगे। दूरदर्शन ने हमें वो गोल्डन पीरियड दिया जिसकी शायद अब कल्पना करना भी मुश्किल है। हालांकि हमारी यादों के इडियट बॉक्स में अभी भी ये चीजें फिट हैं और जब भी मन करे उससे वो याद निकालकर जरूर देखें।

आज आपको साल 1987 में प्रसारित होने वाले दूरदर्शन के ऐसे ही एक शो के बारे में बताएंगे जिसने मैंने प्यार किया कि सुमन को घर-घर पहचान दिलाई। दूरदर्शन के शोज की कहानियां इतनी सादगी से भरी होती थीं कि लोग खुद-ब-खुद उनसे जुड़ा हुआ महसूस करने लगते थे। हम बात कर रहे हैं सीरियल ‘कच्ची धूप' (Kachchi Dhoop) की।

रविवार की सुबह लोग रामायण देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते थे। ऐसे माहौल में किसी दूसरे सीरियल के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना बड़ी बात थी लेकिन कच्ची धूप ने अपनी काबिलियत के दम पर इसे साबित कर दिया। इस लोकप्रिय हिंदी पारिवारिक धारावाहिक का निर्देशन अमोल पालेकर ने किया था।

ये तीन बहनों की कहानी थी जिसका एक किरदार भाग्यश्री ने निभाया था। चित्रा पालेकर द्वारा लिखित, टीवी धारावाहिक प्रेम, बलिदान और किशोरावस्था की साधारण खुशियों जैसे विषयों को छू गया। इसका विषय बच्चों से संबंधित था।

बच्चे किस बारे में बात करते हैं ? वे दुनिया के बारे में क्या सोचते हैं ? उनकी भावनाएं और आकांक्षाएं ?

ये सब इसका हिस्सा थीं। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरियल से बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री को पहचान मिली, जो आगे चलकर सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म देकर रातोंरात स्टार बन गईं। भाग्यश्री उस वक्त महज 18 साल की थीं।

कच्ची धूप में तीन बहनों के किरदार भाग्यश्री, शाल्मली पालेकर और पूर्णिमा पटवर्धन ने निभाए थे। मंझली बहन नंदू का रोल प्ले करने वाली शाल्मली पालेकर अमोल पालेकर और चित्रा पालेकर की बेटी हैं। IMDb पर इसे 8.

8 की शानदार रेटिंग मिली हुई है। टीवी पर पहचान बनाने के करीब दो साल बाद भाग्यश्री को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया' में काम करने का मौका मिला। साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, KBC के एक वायरल सवाल को लेकर वकील ने भेजा नोटिस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'जान से मार दूंगा। ', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल