रविवार, 22 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 14,522 व्यूज

धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 02:13 PM IST
धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

दूरदर्शन टीवी चैनल ने 33 साल पहले एक कल्ट क्लासिक धार्मिक शो को प्रसारित करने से मना कर दिया था। टीवी का कल्ट धार्मिक शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर वो हुआ करता था, जब मनोरंजन के प्रमुख साधन के लिए सिर्फ और सिर्फ दूरदर्शन टीवी चैनल को देखा जाता था।

आज समय बदल गया है और ओटीटी के जमाने में दूरदर्शन (Doordarshan) की पहचान धूमिल हो गई है। अपने पीक पर दूरदर्शन टीवी चैनल पर धारावाहिकों के दिखाने के लिए फिल्ममेकर्स के बीच होड़ लगी रहती थी। इसी आधार पर 33 साल पहले सिनेमा के एक मशहूर फिल्ममेकर के पौराणिक शो को दूरदर्शन ने प्रसारित करने से मना कर दिया था।

बाद में उसी धार्मिक टीवी शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। दरअसल टीवी की दुनिया के सबसे कल्ट क्लासिक माइथोलॉजिकल शोज को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। जिनमें रामानंद सागर का रामायण और बी आर चोपड़ा के महाभारत का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

रामायण की सफलता के बाद रामानंद सागर ने एक और पौराणिक कहानी वाले धारावाहिक श्री कृष्णा (Shri Krishna) को बनाने की योजना बनाई और इसे दूरदर्शन पर प्रसारित करने का प्रस्ताव चैनल को दिया। लेकिन दूरदर्शन ने श्री कृष्णा को टेलीकास्ट करने से मना कर दिया था। चैनल का मनाना था कि लगातार धार्मिक शोज को अगर प्रसारित किया जाता रहेगा, तो दर्शक ऊब जाएंगे, जिससे डीडी नेशनल की टीआरपी घट सकती है।

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) को चैनल के इस फैसले से ठेस पहुंची और उन्होंने वीडियो कैसेट के फॉर्मेट में इस शो को रिलीज करने का फैसला लिया और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस श्री कृष्णा में दिलचस्पी दिखाने लगे। ये देखते हुए दूरदर्शन टीवी चैनल को अपनी गलती का एहसाल हुआ और उन्होंने रामानंद सागर से दोबारा संपर्क कर श्री कृष्णा का प्रसारित करने की मंजूरी दी।

इस तरह से 1993 में श्री कृष्णा पहली बार डीडी नेशनल टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ। साल 1993 से लेकर 1997 तक यानी 4 साल तक श्री कृष्णा धारावाहिक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और इस दौरान शो के 221 से अधिक एपिसोड को टेलीकास्ट किया था। 90 के दशक में टीआरपी (TRP) के मामले में रामानंद सागर का ये शो नंबर रहा था और इसने सबसे लंबे समय तक प्रसारित होने के मामले में महाभारत-रामायण जैसे शोज को भी पीछे छोड़ दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'जान से मार दूंगा। ', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल