रविवार, 22 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 8,298 व्यूज

'जान से मार दूंगा। ', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 11:36 AM IST
'जान से मार दूंगा। ', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सोराब बेदी ने डेलनाज दारूवाला संग अपने रिश्ते और निहारिका तिवारी से ब्रेकअप पर खुलकर बात की। साथ ही ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सोराब बेदी ने डेलनाज संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कड़ी चेतावनी दी निहारिका तिवारी से ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

'स्प्लिट्सविला' फेम मॉडल और एक्टर सोराब बेदी (Sorab Bedi) ने आखिरकार डेलनाज दारूवाला के साथ अपने रिश्ते, निहारिका तिवारी के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। इसी के साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए, सोराब ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लिया और उनसे अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी।

सोराब ने साफ किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर डेलनाज़ के साथ तस्वीरें शेयर करने का कोई पछतावा नहीं है, भले ही उनके रिश्ते की घोषणा के बाद डेलनाज को काफी आलोचना झेलनी पड़ी हो। डेलनाज के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कहा, 'मैं थोड़ा शरीफ किस्म का इंसान हूं, लेकिन अगर कोई लड़का मेरे सामने आकर कुछ बोल दे।

तो मैं उसे जान से मार दूंगा। ' उन्होंने इन टिप्पणियों को बहुत ही गलत बताया और कहा कि वह अकेले ऐसे पुरुष नहीं हैं जो अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित हुए हैं। ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए, सोराब ने कहा कि लोगों की टिप्पणियों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता।

उन्होंने उन दावों पर भी बात की जिनमें कहा गया था कि डेलनाज ने उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट दिलाने में मदद की। आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा,'अगर उन्होंने काम दिलाया भी होगा, तो भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इससे क्या फर्क पड़ता है?

' उन्होंने आगे बताया कि वे आठ साल से दोस्त हैं और डेलनाज ने उन्हें सिर्फ इसलिए काम नहीं दिलाया कि वह उन्हें पसंद करती हैं। 'स्प्लिट्सविला X6' में नजर आने के बाद सोराब बेदी और निहारिका तिवारी के रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा। फैंस उन्हें प्यार से 'सोरिका' कहने लगे।

सितंबर 2026 में निहारिका ने उनके अलग होने की घोषणा की, जबकि बाद में सोराब ने दावा किया कि वे कभी भी रोमांटिक रिश्ते में नहीं थे। यह विवाद तब फिर से खड़ा हो गया जब अक्टूबर में सोराब ने डेलनाज दारूवाला के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन उम्र के अंतर को लेकर हुई आलोचना के बाद उन्हें हटा दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले एक मुस्लिम एक्टर ने निभाया था श्री राम का किरदार, घर-घर में मशहूर हुआ था Doordarshan का धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'क्या धुरंधर खेल रही। ', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मुझे अपने अंदर माधुरी दिखती हैं। ' 'धक-धक गर्ल' को प्रेरणा मानती हैं Ankita Lokhande, कही दिल छूने वाली बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल