अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक वायरल वीडियो को लेकर कानूनी नोटिस मिला है। पंजाब की बर्बाद कानून व्यवस्था पर KBC में पूछा गया सवाल वकील ने राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया नोटिस में वीडियो हटाने और बिना शर्त माफी की मांग एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो केबीसी (KBC 18) अक्सर सुर्खियों में रहता है। हालांकि इस बार चर्चा का विषय थोड़ा अलग है। शो कानूनी विवाद में फंसता नजर आ रहा है।
पंजाब के संगरूर के एक वकील ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर है, जिसमें अभिनेता को लोकप्रिय क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के दौरान पंजाब के पुलिस थानों पर हुए बम हमलों के बारे में एक सवाल पूछते हुए दिखाया गया है।
वकील इंद्रजीत अरोड़ा का आरोप है कि वीडियो में दिखाया गया सवाल पंजाब की नकारात्मक छवि पेश करता है। उन्होंने इस वीडियो को राष्ट्रीय मीडिया से तुरंत हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर यह वीडियो शो के किसी असली एपिसोड का हिस्सा है, तो अमिताभ बच्चन और संबंधित टीवी चैनल को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
पंजाब की बर्बाद कानून व्यवस्था पर KBC में पूछा गया सवाल। https://t. co/uN642ST82M 'द स्टेट्समैन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरोड़ा ने कथित तौर पर वीडियो तब देखा जब एक ग्राहक स्क्रीनशॉट और एक क्लिप के साथ उनके पास आया, जिसमें कथित तौर पर बिग बी एक प्रतियोगी से 12 लाख और 50 हजार रुपये के लिए एक प्रश्न पूछते हुए दिखाई दे रहे थे।
बिग बी सवाल करते हैं कि इनमें से किस राज्य में क्रिमिनल्स ने बिना किसी डर के पुलिस स्टेशन पर बॉम्ब अटैक किया था? उन्होंने इस सवाल की प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसा लगता है कि इसका मकसद सामान्य ज्ञान की जांच करना नहीं, बल्कि किसी खास राज्य की छवि खराब करना है।
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगा कि यह सामान्य ज्ञान का कोई सवाल था, यह सीधे तौर पर किसी राज्य को बदनाम करने की कोशिश है। ' अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने स्पष्टीकरण मांगते हुए अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, दोनों को कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की अभी जांच होना बाकी है।
इसे एआई वीडियो भी बताया जा रहा है। चैनल की तरफ से स्पष्टता आने पर ही इसकी जांच हो पाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं