सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 7,675 व्यूज

ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:43 PM IST
ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होने वाले एक ऐतिहासिक शो के टाइटल सॉन्ग की लाइनें ऋग्वेद से ली गई थी। शो के टाइटल सॉन्ग की लाइनें ऋग्वेद के श्लोक पर थीं आधारित एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी दूरदर्शन पर आने वाले शोज, धारावाहिक और टीवी सीरीज की बात होती है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है।

क्योंकि उस समय आने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों को परिवार एक साथ बैठकर देखा करता था। वहीं शोज में इस्तेमाल होने वाले गाने या धुन भी लोगों को मुंह जुबानी याद हो जाती थी। एक ऐसा ही ऐतिहासिक शो 1988 में दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होता था।

जिसमें भारत का लगभग 5000 साल पुराना इतिहास दिखाया गया था। शो के 53 एपिसोड्स में भारत के इतिहास की अलग-अलग घटनाओं का संकलन था। वहीं इस शो का एक गीत ऐसा था जिसकी लाइनें सबसे प्राचीन ग्रंथों में से एक ऋग्वेद (Rigveda) से ली गई थीं।

शो का टाइटल सॉन्ग- सृष्टि से पहले सत नहीं था, असत भी नहीं, अंतरिक्ष भी नहीं, आकाश भी नहीं था, ऋगवेद के नासदीय सूक्त पर आधारित था। इसे सृष्टि के निर्माण से जुड़ा मंत्र कहा जाता है। यह गीत संस्कृति के मूल मंत्र से शुरू होता है और फिर हिंदी में सृष्टि की शुरुआत के प्रश्न और दर्शन को आगे बढ़ाता है।

श्याम बेनेगल द्वारा बनाया गया ऐतिहासिक शो भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj) भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया (The Discovery Of India) पर आधारित था। यह टीवी सीरीज 1988 से 1989 तक प्रसारित हुई और प्राचीन काल से लेकर 1947 में भारत की आजादी तक, भारत के लगभग 5,000 सालों के इतिहास को कवर करती है।

इस शो में कई शानदार कलाकारों ने अलग-अलग एपिसोड्स में काम किया। ओम पुरी (Om Puri) से लेकर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और इरफान खान (Irrfan Khan) तक अलग-अलग किरदारों में नजर आए। इस शो की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के मौके पर हुई थी।

ऐतिहासिक शो ने मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को भारत के इतिहास की भी जानकारी दी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, KBC के एक वायरल सवाल को लेकर वकील ने भेजा नोटिस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'जान से मार दूंगा। ', डेलनाज संग रिश्ते पर बोले सोराब बेदी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

भारत के पहले PM की किताब पर बना था Doordarshan का वो कल्ट शो, लोकप्रियता में 'रामायण' को देता था सीधी टक्कर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले Doordarshan पर जबरदस्त हिट रहा था ये शो, मेकर्स को बढ़ाने पड़े 7 एपिसोड्स; 3 बार बना सीक्वल!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल