बुधवार, 25 नवंबर 2026 05:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,276 व्यूज

योगी आदित्यनाथ की राजनीति में चाणक्य नीति की झलक! 7 रणनीतियां जो सत्ता-संगठन-जनता के लिए निभाती हैं अहम भूमिका

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 04:51 PM IST
योगी आदित्यनाथ की राजनीति में चाणक्य नीति की झलक! 7 रणनीतियां जो सत्ता-संगठन-जनता के लिए निभाती हैं अहम भूमिका

Chanakya Niti: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली हमेशा चर्चा का विषय रही है। कानून-व्यवस्था से लेकर चुनावी रणनीति, प्रशासनिक फैसलों और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों तक, उनकी राजनीति को एक अलग अंदाज में देखा जाता है। राजनीतिक विश्लेषक अक्सर उनकी रणनीतियों की तुलना प्राचीन भारत के महान रणनीतिकार आचार्य चाणक्य की नीतियों से करते हैं।

योगी आदित्यनाथ की शासन शैली की विशेषता हालांकि योगी आदित्यनाथ की शासन शैली को आधिकारिक तौर पर 'सात चाणक्य नीति' नहीं कहा जाता लेकिन उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीतियों को कुछ प्रमुख सिद्धांतों के जरिए समझा जा सकता है। इनमें सख्त कानून व्यवस्था, जनता से संवाद, आर्थिक विकास, वैचारिक मजबूती, कल्याणकारी योजनाएं, प्रशासनिक नियंत्रण और संगठन विस्तार जैसे पहलू शामिल हैं।

आइए समझते हैं कि योगी आदित्यनाथ की राजनीति के ये 7 प्रमुख सूत्र आखिर क्या हैं। योगी आदित्यनाथ की राजनीति में चाणक्य नीति- 1. अपराध पर सख्ती और दंड नीति का सिद्धांत -योगी आदित्यनाथ सरकार की सबसे प्रमुख पहचान कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख रही है।

सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को सक्रिय करने जैसे कदम सरकार की रणनीति का हिस्सा रहे हैं।

इस कार्यशैली को चाणक्य के दंड सिद्धांत से जोड़कर देखा जाता है, जिसमें शासन की मजबूती के लिए कानून का प्रभावी पालन और अपराध पर नियंत्रण जरूरी माना गया है। सरकार का दावा है कि इन कदमों से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई और अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ।

वहीं विपक्ष समय-समय पर पुलिस कार्रवाई और बुलडोजर नीति की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाता रहा है। किसी भी सरकार के लिए जनता का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। योगी आदित्यनाथ की रणनीति में लोगों तक सीधे पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने पर भी जोर दिखाई देता है।

जनता के नाम संदेश, पत्रों के जरिए संवाद और जन चौपाल जैसे कार्यक्रमों को सरकार तथा आम लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपालों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लोगों से फीडबैक लेने की कोशिश की जाती है।

चाणक्य की साम नीति का मूल भाव संवाद, समझौता और सहमति के जरिए लोगों को साथ लेकर चलना था। इसी दृष्टिकोण से जनसंपर्क की इन गतिविधियों को राजनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा सकता है। चाणक्य के अर्थशास्त्र में राजकोष को राज्य की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार की आर्थिक रणनीति में प्रदेश को बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और निवेश के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स, डिफेंस कॉरिडोर और निवेश परियोजनाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

Bihar News: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 900 रुपये से शुरू हैं टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Modi Cabinet के 5 बड़े फैसले: ₹19,934 करोड़ के निवेश को मंजूरी, सिलचर में नया एयरपोर्ट-डाक सेवाएं भी हाईटेक

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज को लेकर विवाद, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: योगी आदित्यनाथ CM बने रहेंगे या कोई और? मुख्यमंत्री फेस पर केशव मौर्य ने खोले BJP के बंद पत्ते

स्पेशल • Meerut

Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल