बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल Ahmedabad 10,006 व्यूज

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:13 PM IST
Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में जहां हजारों फैंस उनके गानों पर झूम रहे थे, वहीं कुछ लोग कथित तौर पर इस भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करने में जुटे थे। अहमदाबाद में आयोजित 'ऑरा इंडिया टूर' के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में दिल्ली के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 4. 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना खास बात ये है कि दोनों आरोपी खुद कॉन्सर्ट का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने 5-5 हजार रुपये के गोल्ड पास भी खरीदे थे।

हालांकि पुलिस का आरोप है कि शो के दौरान उन्होंने दूसरे लोगों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। अहमदाबाद कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने पहुंचे थे आरोपी -ये घटना शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित दिलजीत दोसांझ के 'AURA INDIA TOUR' कॉन्सर्ट की है।

अहमदाबाद पुलिस की जोन-2 लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) को पहले ही सूचना मिली थी कि दिल्ली से कुछ संदिग्ध लोग कॉन्सर्ट में मोबाइल फोन चोरी करने के इरादे से पहुंच सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने स्टेडियम और उसके आसपास के एंट्री और एक्जिट गेट्स पर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर केडी पटेल और जोन-2 स्क्वाड के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

उन्हें जानकारी मिली थी कि चोरी करने वाले कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद फोन लेकर भीड़ के बीच से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्टेडियम के गेट के आसपास निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें 11 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर मोटेरा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान 36 साल के मोहम्मद असद मोहम्मद गुलजार और 24 साल के अशरफ हुसैन नूर हुसैन इदरीसी के रूप में की है। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बरामद मोबाइल फोन में एप्पल और सैमसंग जैसे महंगे ब्रांड के फोन शामिल हैं। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि कथित तौर पर दोनों आरोपी भीड़ में आसानी से घुलने-मिलने और अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर पगड़ी बांधकर कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। उन्होंने इवेंट में एंट्री के लिए गोल्ड पास खरीदे थे जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये थी।

पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि क्या दोनों आरोपी केवल इसी कॉन्सर्ट में चोरी करने पहुंचे थे या फिर इससे पहले भी बड़े आयोजनों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनके पुराने रिकॉर्ड और संभावित अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Meerut

Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल