बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल Meerut 12,340 व्यूज

Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:58 PM IST
Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

Meerut Man Uzaid Arrested: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 वर्षीय उज़ैद को सेना के चेकपोस्ट पर फिदायीन हमला करने की कथित साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उज़ैद ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क के संपर्क में था और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के वीडियो से प्रभावित था।

जांच एजेंसियों को ऐसे कथित चैट भी मिले हैं, जिनमें भारतीय सेना के चेकपोस्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। पुलिस का आरोप है कि उज़ैद जम्मू के रहने वाले मोहम्मद साजिद के संपर्क में था। दोनों पर ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और सेना के ठिकाने पर हमले की योजना बनाने का आरोप है।

साजिद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि उज़ैद करीब 10 महीने तक फरार रहा। आइए, जानते हैं कौन है उज़ैद, जांच में क्या सामने आया और कथित हमले की साजिश कैसे नाकाम हुई। Who Is Uzaid: कौन है उज़ैद, जिस पर आतंकी साजिश का आरोप है?

उज़ैद, उत्तर प्रदेश के मेरठ के बनियापाड़ा इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक है। पुलिस के मुताबिक, वह सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भारत-विरोधी सामग्री देखता था और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के वीडियो से प्रभावित था। जांचकर्ताओं का दावा है कि उज़ैद की ऑनलाइन गतिविधियां धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा की ओर बढ़ीं।

वह जम्मू के रहने वाले मोहम्मद साजिद के संपर्क में आया। बताया जाता है कि मसूद अजहर के एक वीडियो पर उज़ैद ने 'हम भी तैयार हैं' टिप्पणी की थी। इसके बाद वह साजिद के संपर्क में आया।

पुलिस , उज़ैद ऑनलाइन समूहों के जरिए दूसरे युवाओं को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, उसकी कथित गतिविधियों और नेटवर्क में उसकी भूमिका से जुड़े आरोप जांच का विषय हैं। गिरफ्तारी अपने आप में किसी आरोप को अदालत में साबित नहीं करती।

इस मामले में सामने आए कथित चैट ट्रांसक्रिप्ट ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच सदस्यों वाले एक ऑनलाइन ग्रुप की बातचीत में भारतीय सेना के चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला करने की योजना पर चर्चा हुई थी। रिपोर्ट , 8 नवंबर 2025 को '005 ब्रिगेड' नाम के ग्रुप में मैसेजिंग ऐप Session पर बातचीत हुई।

इसमें मोहम्मद साजिद ने योजना के बारे में पूछा। इसके जवाब में कथित पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमजा, जिसे 'ड्रग्स' कोडनेम से पहचाना गया, ने साजिद को बम जैकेट के साथ सेना के चेकपोस्ट पर भेजने की बात कही। चैट में साजिद ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह इसके लिए तैयार है और चेकपोस्ट को उड़ाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेगा।

इसके बाद उज़ैद ने जैकेट के बारे में सवाल किया। कथित हैंडलर ने जवाब दिया कि इसे घर पर बनाने की बात थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब का औद्योगिक इकोसिस्टम: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल से औद्योगिक हब बनने की तैयारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

स्पेशल • Mumbai

मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया सिर्फ 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद का फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा' बंगाल के मंत्री के दावे से गरमायी सियासत! राज्य कर सकता है विदेश पर कब्ज़ा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल