बुधवार, 25 नवंबर 2026 05:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Patna 3,665 व्यूज

Bihar News: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 900 रुपये से शुरू हैं टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 04:31 PM IST
Bihar News: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 900 रुपये से शुरू हैं टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में घूमने जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस बार पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं। इन पैकेज के तहत पर्यटक अपने बजट और जरूरत एसी बस से लेकर लग्जरी कार तक में सोनपुर मेले का भ्रमण कर सकेंगे।

पटना से सोनपुर आने-जाने के लिए टूर पैकेज की शुरुआत महज 900 रुपये प्रति व्यक्ति से हो रही है। वहीं, दो लोगों के लिए 6,000 रुपये का विशेष कपल पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। पर्यटन निगम की ओर से पटना के दो स्थानों से सोनपुर मेले के लिए वाहनों का परिचालन किया जा रहा है।

इनमें वीरचंद पटेल पथ स्थित कौटिल्य विहार होटल और दारोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन शामिल हैं। इन दोनों स्थानों से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सोनपुर के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन किया था।

इस दौरान उन्होंने हर साल मेले में आने वाले लाखों पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और इस ऐतिहासिक आयोजन में नए अनुभव जोड़ने पर जोर दिया था। इसी के मद्देनजर इस वर्ष मेले में बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा और पर्यटकों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है।

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अलग-अलग श्रेणियों के टूर पैकेज तैयार किए गए हैं, ताकि पर्यटकों का अनुभव अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जा सके। पर्यटकों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों का किराया निर्धारित किया गया है। एसी बस, डबल डेकर बस और विंगर से आने-जाने के लिए प्रति व्यक्ति 900 रुपये खर्च करने होंगे।

वहीं, एसी ट्रैवलर का किराया 950 रुपये, इनोवा का 1,100 रुपये और इटियोस का 1,300 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पर्यटक अपनी सुविधा और बजट वाहन का चयन कर सकते हैं। इससे पटना से सोनपुर आने-जाने के लिए अलग से परिवहन की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने दो लोगों के लिए 6,000 रुपये का विशेष कपल टूर पैकेज भी तैयार किया है। इस पैकेज में इटियोस एसी वाहन से यात्रा और भ्रमण, होटल में ठहरने तथा टूरिस्ट गाइड की सुविधा शामिल है। इसके अलावा पर्यटकों को ब्रेकफास्ट, लंच, शाम का नाश्ता और डिनर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस पैकेज का उद्देश्य पर्यटकों को यात्रा, भोजन और ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने की परेशानी से बचाना है, ताकि वे आराम से सोनपुर मेले का आनंद ले सकें। सोनपुर मेला टूर पैकेज की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए पर्यटक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा 8544418314 पर फोन करके पैकेज, किराये और उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस विशेष व्यवस्था से सोनपुर मेला घूमने आने वाले पर्यटकों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा और मेले के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

योगी आदित्यनाथ की राजनीति में चाणक्य नीति की झलक! 7 रणनीतियां जो सत्ता-संगठन-जनता के लिए निभाती हैं अहम भूमिका

स्पेशल • अखिल भारतीय

Modi Cabinet के 5 बड़े फैसले: ₹19,934 करोड़ के निवेश को मंजूरी, सिलचर में नया एयरपोर्ट-डाक सेवाएं भी हाईटेक

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज को लेकर विवाद, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: योगी आदित्यनाथ CM बने रहेंगे या कोई और? मुख्यमंत्री फेस पर केशव मौर्य ने खोले BJP के बंद पत्ते

स्पेशल • Meerut

Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल