UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा तेज है। क्या योगी आदित्यनाथ ही आगामी चुनाव में भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे या पार्टी किसी नए नेता को जिम्मेदारी देगी? इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 25 नवंबर, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बंद पत्ते खोल दिए हैं।
जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव में सबसे बड़ा चेहरा कमल का निशान होता है। चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। फिलहाल योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं।
चुनाव के बाद वह इस पद पर बने रहेंगे या किसी दूसरे नेता को जिम्मेदारी मिलेगी, इसका फैसला उस समय चुने गए विधायक करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री चुनना उनके अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है।
2027 के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2027) में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की चयन प्रक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'चुनाव के दौरान भाजपा का चेहरा कमल होता है। चुनाव खत्म होने और विधायक चुने जाने के बाद उनकी बैठक होती है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं और बैठक में बनी सहमति के आधार पर नेता चुना जाता है। ' योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। आगे भी वही मुख्यमंत्री बने रहेंगे या कोई और इस पद की जिम्मेदारी संभालेगा, यह फैसला उस समय चुने गए विधायक करेंगे।
केशव मौर्य ने इस सवाल पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया कि पार्टी 2027 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आगे करेगी या नहीं। #WATCH | Jaunpur, UP: On being asked about BJPs CM face in 2027 Elections, Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "During an election, the lotus is the face of the BJP.
Once the election concludes and the MLAs are elected, they hold a meeting. Central observers arrive, and based on a consensus reached during that meeting, a leader is chosen. Currently, our Chief Minister is Yogi Adityanath.
Whether he will continue as Chief Minister or someone else will take the role is not for me to decide; that will be determined by the MLAs who are elected at that time. " केशव मौर्य के बयान से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया को विधायक दल के फैसले से जोड़ा है।
हालांकि, उनके बयान को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर अंतिम निर्णय या आधिकारिक घोषणा नहीं माना जाना चाहिए। भाजपा में मुख्यमंत्री का चयन आम तौर पर चुनावी नतीजों और पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद विधायक दल की बैठक में होता है। केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका भी इसमें अहम रहती है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं