बुधवार, 25 नवंबर 2026 05:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,342 व्यूज

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज को लेकर विवाद, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 04:15 PM IST
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' के भारत में रिलीज को लेकर विवाद, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

Jo Bache Hain Sang Samet Lo: नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तान-आधारित ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फवाद खान और माहिरा खान की एक साथ वापसी ने इस सीरीज को पहले ही चर्चा में ला दिया है। हालांकि भारत में इसकी रिलीज को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में इस सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज तीन पीढ़ियों के रिश्तों और 6 प्रेम कहानियों को समेटने वाली ये सीरीज आगामी 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है लेकिन भारतीय दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

नेटफ्लिक्स की ओर से भी भारत में इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 6 गानों से सजा साउंडट्रैक हुआ रिलीज -वेब सीरीज का ट्रेलर एक दिलचस्प लाइन के साथ शुरू होता है- 'हर प्रेम कहानी शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है। ' इसके साथ ही मेकर्स ने शो के 6 ओरिजिनल गानों वाला साउंडट्रैक भी जारी किया है।

ट्रेलर में अलग-अलग किरदारों की जिंदगी, उनके रिश्तों, प्यार, भावनाओं और उलझनों की झलक दिखाई गई है। कहानी में अहद रजा मीर रोम में रहने वाले वकील सिकंदर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि इकरा अजीज लीजा के किरदार में नजर आएंगी, जो एक कलाकार हैं। वहीं फवाद खान महमूद का किरदार निभा रहे हैं।

महमूद को परिस्थितियों के चलते अपने कबीले की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। इस दौरान सनम सईद के किरदार विक्टोरिया के साथ उनका रिश्ता कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरता नजर आता है। माहिरा खान भी इस सीरीज में राहत की भूमिका निभा रही हैं।

उनके किरदार की कहानी अहमद अली अकबर और बिलाल अशरफ के किरदारों के साथ जुड़े रिश्तों के बीच आगे बढ़ती दिखाई देती है। ट्रेलर में सीरीज के दूसरे अहम किरदारों की कहानी भी सामने आई है। हानिया आमिर कुलसूम के किरदार में हैं, जिनका खुशहाल खान के किरदार जैन के साथ रिश्ता तनाव और टकराव से भरा दिखाई देता है।

दोनों के रिश्ते में हिंसा की झलक भी देखने को मिलती है। वहीं हमजा अली अब्बासी शहरयार की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार माया अली के किरदार आमना को लेकर बेहद अधिकार जताने वाला और नियंत्रित करने की कोशिश करता नजर आता है।

इन किरदारों के जरिए सीरीज में प्यार, रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक संघर्ष और परिवार से जुड़ी परिस्थितियों को दिखाया जाएगा। सीरीज की सपोर्टिंग कास्ट में अमीना शेख, ओमेर राणा, नादिया जमील, महा हसन, सफी हसन, हूरैन, उस्मान जावेद, शहजैन दुरैद, नादिया हुसैन और समीना अहमद जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

Bihar News: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 900 रुपये से शुरू हैं टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

योगी आदित्यनाथ की राजनीति में चाणक्य नीति की झलक! 7 रणनीतियां जो सत्ता-संगठन-जनता के लिए निभाती हैं अहम भूमिका

स्पेशल • अखिल भारतीय

Modi Cabinet के 5 बड़े फैसले: ₹19,934 करोड़ के निवेश को मंजूरी, सिलचर में नया एयरपोर्ट-डाक सेवाएं भी हाईटेक

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: योगी आदित्यनाथ CM बने रहेंगे या कोई और? मुख्यमंत्री फेस पर केशव मौर्य ने खोले BJP के बंद पत्ते

स्पेशल • Meerut

Uzaid कौन है? धमकी भरे चैट 'पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा' सामने आने के बाद दबोचा गया, मसूद अजहर का क्या लिंक

स्पेशल • Ahmedabad

Diljit Dosanjh के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी घटना, 10K के टिकट लेकर घुसे, चुराए लाखों के 11 फोन, दो अरेस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akhilesh पर बरसे Hamza Masood-'सपा-कांग्रेस गठबंधन फाइनल नहीं', Azam को 'असुर' बयान की याद दिलाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल