बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,128 व्यूज

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 10:58 PM IST
RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

अभिनेता मोहनलाल ने आरएसएस से जुड़े मलयालम साप्ताहिक केसरी की देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। मोहनलाल ने आरएसएस की पत्रिका केसरी की तारीफ की (फाइल फोटो) मोहनलाल ने आरएसएस की पत्रिका केसरी की सराहना की। उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के महत्व पर जोर दिया।

कांग्रेस ने आरएसएस की विचारधारा पर तीखे सवाल उठाए। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मलयालम साप्ताहिक केसरी की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मोहनलाल ने सोमवार को पत्रिका के देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था कि राष्ट्र का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा, तभी उसकी संस्कृति भी जीवित रह सकेगी। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

केरलम के कोझिकोड में केसरी की पहल पर स्थापित मातंगी मल्टीमीडिया रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस प्रकाशन की शुरुआत आरएसएस के उन कार्यकर्ताओं ने की थी, जिन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना पर आधारित पत्रकारिता की कल्पना की थी। उन्होंने केसरी को साहस, वीरता, राष्ट्रीय गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया।

मोहनलाल ने पी. परमेश्वरजी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने केसरी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद और श्री अरविंद के विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने एमए सिरस के योगदान की भी सराहना की।

अभिनेता ने कहा कि राष्ट्र तभी बच सकता है, जब उसकी संस्कृति सुरक्षित रहे। देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान जताते हुए उनके समर्पण को देशभक्ति की मिसाल बताया।

मोहनलाल के बयान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या संगठन भारत की विविधता, हजारों भाषाओं, विभिन्न धार्मिक परंपराओं और साझा सांस्कृतिक विरासत को स्वीकार करता है? हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी अभिनेता की अपनी विचारधारा हो सकती है और वह अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र है।

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि सरकार और उससे जुड़े संगठन सांस्कृतिक पहचान बचाने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तो युवाओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन क्यों करना पड़ा? वहीं, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने मोहनलाल के बयान को ज्यादा महत्व देने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि इसे चापलूसी कहें या कुछ और, इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल