बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,460 व्यूज

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 10:46 PM IST
हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर, 2026 को स्वदेश लौटने की घोषणा की है, जिस पर बांग्लादेश सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का एलान (फाइल फोटो) शेख हसीना ने 16 दिसंबर, 2026 को बांग्लादेश लौटने की घोषणा की।

बांग्लादेश सरकार ने प्रत्यर्पण या गिरफ्तारी की बात कही है। इस घोषणा से भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका। जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली।

पिछले दो से अधिक वर्षों से भारत में निर्वासित जीवन जी रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर, 2026 को स्वदेश लौटने का एलान किया है। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना की हार और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय के विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हसीना की घोषणा के बाद बांग्लादेश ने जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उससे साफ है कि उनकी वापसी बहुत आसान नहीं होगी। बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि वह भारत से सिर्फ प्रत्यर्पण के जरिये और हाथों में हथकड़ी पहनकर ही लौट सकती हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि कपड़ा फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की हड़ताल व आंदोलन और देश के कई हिस्सों में आवामी लीग समर्थकों के धरना-प्रदर्शनों से कई अंदरूनी चुनौतियों का सामना कर रही प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार हसीना की घोषणा से सकते में है।

शेख हसीना पिछले तीन महीनों में बांग्लादेश लौटने को लेकर कई बार बयान दे चुकी हैं। '' को दिए साक्षात्कार में भी उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे। उन्होंने अपने वकील के जरिये नौ और 19 नवंबर को दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से आवश्यक यात्रा दस्तावेज जारी करने का अनुरोध किया है।

हसीना के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने बताया कि उनकी वापसी 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के अवसर पर होगी। उन्होंने तारिक रहमान सरकार से कहा है कि वह बांग्लादेश की राष्ट्रीय 'बिमान एयरलाइंस' से ही वापस आएंगी। अली ने मीडिया को जारी बयान में कहा, 'चूंकि शेख हसीना को पांच अगस्त, 2024 को बांग्लादेश के विमान से भारत लाया गया था, इसलिए अब उन्होंने सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था करने को कहा है।

संविधान का उल्लंघन कर उन्हें निर्वासित किया गया था। ऐसी परिस्थितियों में अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर, विजय दिवस पर उनकी बांग्लादेश वापसी संभव बनाए। ' पांच अगस्त, 2024 को छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद से हसीना भारत में रह रही हैं।

इस विद्रोह के कारण 15 वर्ष पुरानी उनकी सरकार गिर गई थी। नवंबर, 2025 में मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई गई थी। बांग्लादेश भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है, जबकि नई दिल्ली का कहना है कि ढाका के अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है।

यह मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का कारण है। हसीना ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वह बांग्लादेश लौटकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना चाहती हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल