बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 9,851 व्यूज

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:00 AM IST
'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी भले ही विदेशी धरती से अपना राजनीतिक करियर दोबारा शुरू करने की कोशिश करें, लेकिन देश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना भाजपा ने कहा जिसके मन में देश के प्रति नफरत भरी हो, उसे जनता स्वीकार नहीं करेगी भाजपा बोली कि राहुल गांधी की विदेश में नकारात्मक टिप्पणियां करना एक तरह से शौक है ।

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था और चुनावी व्यवस्था को लेकर कथित तौर पर नकारात्मक टिप्पणियां करने के लिए निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी भले ही विदेशी धरती से अपना राजनीतिक करियर दोबारा शुरू करने की कोशिश करें, लेकिन देश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा के कई नेताओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका और सेवा कार्य किए। इस दौरान नेताओं ने पंजाब सहित पूरे देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुद्वारे में अरदास के बाद कहा कि यह पवित्र अवसर देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का भी है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नशे की समस्या से निपटने में पर्याप्त प्रयास करने में विफल रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भंडारी ने कहा कि वह विदेशी धरती से अपना राजनीतिक करियर फिर से शुरू करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन जिस व्यक्ति के मन में देश के प्रति नफरत भरी हो, उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एशिया की प्रमुख शक्तियों में शामिल हुआ है। गोल्डमैन सैक्स और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी भारत को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने बेरोजगारी, कमजोर विनिर्माण क्षेत्र और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि देश गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है।

उन्होंने मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी सरकारी पहलों की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल