बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 8,295 व्यूज

सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:37 PM IST
सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत हुई। कांग्रेस ने अपनी शुरुआती 131 सीटों की मांग को घटाकर 120 कर दिया। सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे में कांग्रेस ने घटाई सीटों की मांग (फाइल फोटो) कांग्रेस ने 131 से घटाकर 120 सीटों की मांग की।

सपा ने पहले कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की थी। दोनों दल अब सीटवार चर्चा पर सहमत हुए, बातचीत सकारात्मक। संजय मिश्र, नई दिल्ली।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन की हामी भर चुके सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के लिए बिछी बिसात के दूसरे दिन दांव-पेंच की सियासत ने जोर पकड़ लिया। तालमेल के लिए कांग्रेस की 131 सीटों की दावेदारी के जवाब में सपा ने केवल 26 सीटों की पेशकश कर अपने सहयोगी दल को हैरान-परेशान कर दिया।

सीट बंटवारे की बातचीत को वास्तविकता की पटरी पर लाने के सपा के इस दांव का असर यह हुआ कि मंगलवार को दूसरे दौर की में कांग्रेस ने अपने दावों को घटाते हुए 120 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा। सियासी शह-मात के इस दांव का नतीजा यह भी रहा कि सपा और कांग्रेस सभी 403 सीटों पर सीटवार चर्चा कर सीट बंटवारे के लिए राजी हो गए।

पहले दिन हुई 20 मिनट की बैठक के विपरीत दूसरे दिन साढ़े तीन घंटे की में दोनों दलों ने सीटवार चर्चा शुरू कर दी। इस दौरान करीब करीब 200 सीटों पर सियासी मंत्रणा के दावे करते हुए सपा-कांग्रेस दोनों ने बातचीत को सकारात्मक बताया। सीट वार चर्चा से साफ है कि दोनों पार्टियों में जीत की संभावना वाले फैक्टर को सीट बंटवारे में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के फार्मूले पर लगभग सहमति बन गई है।

वैसे इसमें संदेह नहीं कि तालमेल को जमीनी धरातल पर लाने के लिए कांग्रेस को 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का सपा का प्रस्ताव रहा जिसमें नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी की केवल एक-एक विधानसभा सीट भी शामिल है। जबकि ये दोनों लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है।

मंगलवार की बैठक से पहले सपा की ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कांग्रेस को 26 सीटें देने के प्रस्ताव का खुलासा करते हुए कहा कि इसमें 20 ऐसी भी सीटें हैं जहां सपा को पिछले चुनाव में 60-70 हजार वोट हासिल हुए थे। जबकि कांग्रेस को इन सीटों पर दो हजार के करीब मत मिले थे।

दूसरे दौर की भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई जिसमें रामगोपाल के साथ यूपी सपा अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन के अलावा पहली बार अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद भी शामिल हुए। अवधेश को सपा ने मंगलवार को की टीम का हिस्सा बनाया।

कांग्रेस की ओर से उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'दीपाथून' विवाद को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन, बीजेपी और हिंदू संगठनों के 300 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

राजनीति • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'जनता कांग्रेस को कभी नहीं करेगी स्वीकार', राहुल गांधी की विदेश में टिप्पणियों पर भाजपा ने साधा निशाना

राजनीति • New Delhi

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक 27-28 नवंबर को, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

RSS की मैगजीन केसरी की तारीफ कर घिरे एक्टर मोहनलाल, कांग्रेस ने विचारधारा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

हसीना का बांग्लादेश विजय दिवस दांव: ढाका लौटने के एलान पर सियासत, मंत्री बोले- सिर्फ हथकड़ी में होगी वापसी

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला कलेक्टर को भेजे अश्लील मैसेज, टीवीके विधायक पर FIR दर्ज; हाई कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल